MP Patwari Job Fraud: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पटवारी की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 7 बेरोजगार युवाओं से 50 लाख रुपए की ठगी का मामला (MP Patwari Job Fraud) सामने आया है। आरोप है कि युवाओं को फर्जी चयन सूची और जॉइनिंग लेटर देकर भरोसे में लिया गया। प्रति कैंडिडेट्स 12 लाख रुपए में नौकरी दिलाने की डील हुई थी। मामले में थाटीपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी ने मुख्य आरोपी से मिलवाया
जांच के मुताबिक, इस मामले (MP Patwari Job Fraud) में जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राजवीर सिंह तोमर की मीडिएटर की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उसने रवि शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, पवन कौरव, दिव्यांश शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, नागेंद्र चौहान और सतेन्द्र सिंह को अरविंद नरवरिया से मिलवाया था।
इसके बाद अरविंद युवाओं को भोपाल ले गया। वहां उसने प्रदीप गौतम को व्यापमं का कर्मचारी बताया। बाद में गोवर्धन सिंह तोमर का नाम सामने आया, जिसे STF का अधिकारी बताकर युवाओं का भरोसा जीतने की कोशिश की गई।
12 लाख रुपए में नौकरी दिलाने का झांसा
आरोपियों ने प्रत्येक कैंडिडेट्स को 12 लाख रुपए में पटवारी की नौकरी दिलाने का भरोसा (MP Patwari Job Fraud) दिया। इसके लिए किसी से 2 लाख तो किसी से 4 लाख रुपए एडवांस लिए गए। युवाओं को परीक्षा के नाम पर भोपाल और जबलपुर ले जाते रहे।
वेरिफिकेशन के लिए भिंड कलेक्ट्रेट सेवा केंद्र बुलाया
आरोप है कि युवाओं को फर्जी सिलेक्शन लिस्ट और जॉइनिंग लेटर (MP Patwari Job Fraud) दिए गए। वेरिफिकेशन के नाम पर उन्हें भिंड कलेक्ट्रेट परिसर के एक सेवा केंद्र पर भी बुलाया गया। वहां कथित तौर पर दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया और साइन भी लिए गए।
ये खबर भी पढ़ें: MP BJP: बीजेपी कोर कमेटी बैठक में अहम फैसला, इंदौर-जबलपुर, भोपाल में निकालेगी रैली
फोन-पे और बैंक खातों से लिए 50 लाख
पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान और नकद के जरिए कुल 50 लाख रुपए लिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो युवाओं ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय उन्हें धमकियां दी गईं। (MP Patwari Job Fraud)
यह मामला (MP Patwari Job Fraud) 16 दिसंबर 2023 से जुड़ी अवधि का बताया गया है। ठगी का आरोप सामने आने के बाद युवाओं ने जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राजवीर सिंह तोमर से भी पैसे वापस मांगे।
ये खबर भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी को हेड कोच गौतम गंभीर ने सिखाईं बल्लेबाजी की बारीकियां, तीसरे मैच में मचाएंगे धमाल
तीन आरोपियों के खिलाफ FIR
थाटीपुर थाना पुलिस ने अरविंद नरवरिया, गोवर्धन तोमर और प्रदीप गौतम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अरविंद ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को अपने जाल में फंसाया, जबकि गोवर्धन और प्रदीप को क्रमशः STF अधिकारी और व्यापमं कर्मचारी बताकर पेश किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: Bhopal BJP Protest: Kharge के बयान पर Bhopal में बवाल, BJP-Congress आमने-सामने, Water Cannon का हुआ इस्तेमाल
पुलिस ने क्या कहा?
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk