MP OBC Reservation:मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण (MP OBC Reservation) से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को लेटर लिखकर 27 प्रतिशत OBC आरक्षण लागू करने और रुकी हुई नियुक्तियों पर फैसला लेने की मांग की है।
राहुल गांधी का सीएम मोहन यादव को लेटर
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी,
इंदौर में ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में OBC वर्ग के छात्रों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 27% OBC आरक्षण के तहत 13% पदों पर नियुक्तियां वर्षों से रुकी हुई हैं।
सभी छात्र बहुत पीड़ा में हैं - चार साल से अधिक समय से इंतज़ार कर रहे… pic.twitter.com/gFRR36xN9A
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 23, 2026
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उठा था मुद्दा
राहुल गांधी ने यह मुद्दा 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और कैंडिडेट्स से बातचीत के बाद उठाया। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने पत्र में कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं।
लेटर में 87-13 को फॉर्मूले का भी जिक्र
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लेटर में 87-13 फॉर्मूले का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक इसके तहत 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया है। इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से प्रभावित युवाओं के सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विवाद का समाधान निकालने की जरूरत
विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन की बात अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से कही गई है। उन्होंने पत्र में लंबे समय से चल रहे विवाद (MP OBC Reservation) का समाधान निकालने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि नियुक्तियों के इंतजार में कैंडिडेट्स लगातार अपनी मांग उठा रहे हैं और आंदोलन भी कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: आशीष उषा अग्रवाल बने बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, बृजगोपाल लोया को MP बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
आरक्षण के मुद्दे पर अनुरोध
विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से छात्रों और कैंडिडेट्स के प्रतिनिधियों से मिलने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी समस्याएं सुनने और 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की मांग रखी है। राहुल गांधी के लेटर से प्रदेश में OBC आरक्षण और लंबित नियुक्तियों का मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है।
लेखक
![]()