MP Gopalak Sammelan: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 2 अक्टूबर की रात भोपाल पहुंचे। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
MP Gopalak Sammelan: भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। जहां पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत… pic.twitter.com/1Bbn9LdrY7
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 2, 2026
न्याय संहिता पर प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन (MP Gopalak Sammelan) को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूरे मध्यप्रदेश के 35 हजार से ज्यादा गौपालक शामिल होंगे।
IISER के नए कैंपस का होगा भूमिपूजन
केंद्रीय गृह भौंरी में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) के विस्तारित ‘अत्रि’ कैंपस का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान वे परिसर में लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
गौपालक दीदियों का होगा सम्मान
गौपालक सम्मेलन (MP Gopalak Sammelan) में पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। अमित शाह उन्हें सम्मान देंगे। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: गांधी जयंती पर दिग्विजय सिंह की जुबान फिसली, बोले- नाथूराम गोडसे की हत्या करने वाली विचारधारा के लोगों से हमें लड़ना है
उज्जैन डेयरी प्लांट का भूमिपूजन
केंद्रीय मंत्री अमित शाहउज्जैन में बनने वाले 3 लाख लीटर क्षमता वाले आधुनिक डेयरी प्लांट (Ujjain Dairy Plant) का वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे। इससे डेयरी से जुड़े काम को बढ़ावा देने की तैयारी है।
भोपाल और शिवपुरी में नई सुविधाओं की शुरुआत
भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा भोपाल में सहकारी क्षेत्र की पहली राज्य स्तरीय आधुनिक डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट की भी शुरुआत होगी।
ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर सुमित सिंह सस्पेंड, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड करने का प्रस्ताव
दूध उत्पादकों को मिलेगा बोनस
सम्मेलन में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े दूध उत्पादकों को बोनस राशि दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह कार्यक्रम के दौरान बोनस का वितरण करेंगे।
गौशालाओं के लिए 2 महीने की राशि
MP में रजिस्टर्ड और संचालित गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के लिए जुलाई और अगस्त 2026 की अनुदान राशि भी ऑनलाइन DBT से दी जाएगी। ये पैसा गौशालाओं में गौवंश के आहार, देखभाल और भरण-पोषण के लिए दिया जाता है।