अशोकनगरः MP Crime News: जिस बच्ची ने अभी दुनिया में आंखें खोली भी नहीं थीं, जिसके हाथों की लकीरें तक पढ़ी नहीं गई थीं, उसकी जिंदगी जन्म के महज 24 घंटे के भीतर ही खत्म हो गई। जिला अस्पताल के PNC वार्ड में नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मौत किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां भावना ने गला दबाकर की थी।
MP Crime News: मिली जानकारी के अनुसार चंदेरी क्षेत्र के सकबरा गांव निवासी भावना पत्नी केदार विश्वकर्मा ने शुक्रवार-शनिवार के बीच रात को एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद मां और नवजात को अशोकनगर जिला अस्पताल के PNC वार्ड में भर्ती कराया गया था। बच्ची ने अभी जिंदगी के 24 घंटे भी पूरे नहीं किए थे कि उसकी सांसें थम गईं। शुरुआत में बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की आशंका हुई। बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था। जांच के दौरान उसके गले पर निशान भी पाए गए। इसके बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय बच्ची की मां भावना और उसकी दादी अस्पताल में मौजूद थीं।
शुरुआती पूछताछ में मां ने पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को बताया था कि वह बच्ची के साथ सो रही थी और उसकी सास दूसरे पलंग पर बैठी थी। नींद खुलने पर उसने बच्ची के मुंह से खून निकलता देखा और चिकित्सकों को सूचना दी, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने बताया कि नवजात की मौत के पीछे उसकी मां भावना का हाथ सामने आया। भावना ने ही बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या की और बाद में घटना को दूसरी तरह से पेश करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक इस घटना के पीछे सबसे दुखद वजह बेटी होना सामने आई है। बताया गया कि भावना की पहली संतान भी बेटी थी। उस समय उसे बेटे के बजाय बेटी हुई दूसरी बार जब उसने बेटी को जन्म दिया तो इससे व्यथित होकर उसने नवजात की हत्या उंगली और अंगूठे से गला दवा कर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इसी मानसिक दबाव और बेटे की चाहत से जुड़ी सोच के चलते भावना ने अपनी नवजात बेटी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया।
- Yogi Adityanath UP Development News: UP में 644 मेगावाट के डेटा सेंटर प्रस्ताव और 24,000 से अधिक स्टार्टअप, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को 'उप्र की प्रगति' से कराया साक्षात्कार
- Kisan Vikas Patra Yojana: पैसा दोगुना करने वाली सरकारी स्कीम ने खींचा ध्यान! 1,000 रुपये से निवेश शुरू, लेकिन पैसा डबल होने में लगेंगे इतने साल
- UP BJP Candidates Nomination News: मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज भी रहे मौजूद
- Gwalior Bangladeshi Girls News: म्यांमार से युवतियों को लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचने की थी तैयारी, अवैध तरीके से होती थी भारत में एंट्री, जानिए क्या होता था लड़कियों के साथ
- Shikshamitra Salary Hike Latest News: नवरात्रि से पहले शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले, राज्य सरकार ने 80 प्रतिशत बढ़ाया मानदेय, इस दिन खाते में आएंगे पैसे