MP Congress Protest: राहुल-प्रियंका की हिरासत के बाद भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू - सिंघार, दिग्विजय ने धरना दिया, पूरे प्रदेश में आज विरोध

Published on 6 अक्टू॰ 2026

MP Congress Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने विरोध (MP Congress Protest) प्रदर्शन किया। मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari), नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भोपालके मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और बाद में ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।

भोपाल में देर रात जुटे कांग्रेस नेता

MP Congress Protest के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दिल्ली में दिनभर चले विरोध के बाद भोपाल में भी कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर काफी देर तक धरना-प्रदर्शन चला।

ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया

धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन (MP Congress Protest) किया। प्रदर्शन के दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाए गए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस की आपत्ति और विरोध के तौर पर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CG PWD Transfer: छत्तीसगढ़  PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 164 AE समेत 265 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में भी विपक्ष का प्रदर्शन

दिल्ली में 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR को लेकर मार्च (MP Congress Protest) निकाला था। पुलिस ने मार्च को चुनाव आयोग के कार्यालय से पहले रोक दिया। इसके बाद कई नेता धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया। कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: MP Voter Camps: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने 7 अक्टूबर से तीन दिनों का स्पेशल कैंप, जनवरी 2027 में 18 की उम्र पूरी करने वाले भी भर सकेंगे फॉर्म, घोषणा पत्र नहीं लगेगा

MP में भी सियासी विरोध तेज

दिल्ली की घटना के बाद भोपाल में हुआ Bhopal Congress Protest इसी विरोध की अगली कड़ी रहा। कांग्रेस (MP Congress Protest) नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। फिलहाल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध का सिलसिला जारी है और मध्यप्रदेश में भी इसे लेकर पार्टी ने सड़क पर अपना रुख दिखाया है।

ये खबर भी पढ़ें: MP IPS Transfer: पांढुर्ना के SP प्रकाश चन्द्र परिहार का तबादला, विदिता धनखड़ बनीं नई पुलिस अधीक्षक