रात 12 बजते ही मध्य प्रदेश में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। उज्जैन, भोपाल, इंदौर, रतलाम, खंडवा, भिंड और टीकमगढ़ समेत प्रदेशभर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने आरती की, कान्हा को पालन
.
उज्जैन में भगवान महाकाल का श्रीकृष्ण स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जबकि ISKCON मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जन्मोत्सव में शामिल हुए।भोपाल सेंट्रल जेल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उन्होंने पात्र बंदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट देने की घोषणा की।
उज्जैन में ISKCON में उमड़ी भीड़
जन्माष्टमी पर भगवान महाकाल का आकर्षक कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें मोर पंख और वैष्णव तिलक से सजाया गया। वहीं ISKCON मंदिर में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन के बीच भक्त कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए।
भोपाल सेंट्रल जेल में CM की घोषणा सेंट्रल जेल में बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी और लघु नाटिका प्रस्तुत की। भजनों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन और आरती की। इसके बाद पात्र बंदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट देने का ऐलान किया।
प्रदेश के मंदिरों से जन्मोत्सव की तस्वीरें…

उज्जैन के इस्कान मंदिर में भगवान को विशेष फूलों से सजाया गया है।

भोपाल के सेंट्रल में आयोजित जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

टीकमगढ़ के गोपाल मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

रतलाम के सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु।
इंदौर में राजवाड़ा से बड़ा गणपति तक जन्माष्टमी की धूम
इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। बांके बिहारी मंदिर में राजकमल बैंड ने भजनों की प्रस्तुति दी। बड़ा गणपति मंदिर पर युवाओं की टोली ने करीब 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ी। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
रतलाम में दही-हांडी, ढोल-ताशों पर झूमे भक्त
रतलाम के धानमंडी चौराहे पर क्रेन से दही-हांडी बांधी गई। महाराष्ट्र की ढोल-ताशा टीम की प्रस्तुति ने माहौल में उत्साह भर दिया। बड़ा गोपाल जी मंदिर में कान्हा का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्त जयकारे लगाते हुए झूमे।
खंडवा में चार जगह मटकी फोड़, 31 हजार का इनाम
खंडवा शहर में चार स्थानों पर मटकी फोड़ आयोजन हुए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के कार्यक्रम में क्रेन से मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाई गई। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 31 हजार रुपए का पुरस्कार रखा गया है। आयोजन देर रात तक चलेंगे।
भिंड और ओंकारेश्वर में भी जन्मोत्सव
भिंड में मंदिरों के साथ खंडा रोड पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। ओंकारेश्वर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक और श्रृंगार किया गया। जन्म के मौके पर मंदिरों में आरती और धार्मिक अनुष्ठान हुए।
खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।