MP BJP Minister Viral Video: मंत्री जी बता रहे थे बिजली की उपलब्धियां! किसान बोला- रातभर से बंद थी लाइट, वीडियो वायरल

Published on 11 अक्टू॰ 2026

MP BJP Minister Viral Video: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सीहोर जिले (Sehore) के इछावर क्षेत्र में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

ग्राम सेमली जदीद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा (BJP Minister Karan Singh Verma) ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार के प्रयासों की जानकारी दे रहे थे।

इसी बीच एक किसान ने खड़े होकर गांव में बिजली नहीं (Power Cut) मिलने की शिकायत कर दी।

सीहोर में बिजली पर मंत्री करण सिंह वर्मा के दावे के बीच किसान ने उठाया सवाल, Video वायरल

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में आयोजित जनकल्याण शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम सेमली जदीद में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गांवों में बिजली उपलब्ध… pic.twitter.com/GZG3aMVzUK

— Bansal News Official (@BansalNews_) October 11, 2026

किसान बोले- रातभर से बिजली बंद थी, अगले दिन आई

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद किसान नारायण पटेल ने मंत्री के सामने बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए बताया कि गांव में पिछली रात से बिजली आपूर्ति बंद थी और अगले दिन भी बिजली नहीं आई। 

किसान की शिकायत के बाद सरकारी दावों और जमीनी स्तर पर बिजली की उपलब्धता को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

बिजली पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही सरकार

कार्यक्रम के दौरान मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। 

इसी दौरान किसान द्वारा बिजली कटौती की शिकायत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंत्री ने अफसरों को गंभीरता से समस्या का समाधान करें

सरकारी शिविर में मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें: MP RTE Fee Reimbursement: सीएम मोहन यादव प्राइवेट स्कूलों को देंगे 502 करोड़, 8.19 लाख बच्चों को मिलेगा फायदा

लेखक