Mouni Roy Film: मौनी रॉय की झोली में आई नई फिल्म, सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी में निभाएंगी लीड रोल

Published on 23 जुल॰ 2026

Mouni Roy New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं और इसकी वजह उनकी पर्सनल नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ है. हाल ही में मौनी को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में देखा गया था. लेकिन इसमें उनका लीड रोल नहीं था. मगर अब मौनी के हाथ एक नई फिल्म लगी है, जिसमें वो लीड रोल निभाती नजर आएंगी. सुरेश कृष्णा के डायरेक्शन में ये फिल्म बनने जा रही है, जो एक लव स्टोरी होगी.

कई भाषाओं में काम करने के लिए मशहूर फिल्ममेकर सुरेश कृष्णा एक बार फिर रोमांस जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं. उनकी नई लव स्टोरी में मौनी रॉय लीड रोल में होंगी. इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा प्रोड्यूस कर रही हैं. मौनी रॉय का ये प्रेरणा अरोड़ा के साथ दूसरा कोलैबोरेशन होने जा रहा है.

मौनी रॉय की नई फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय मशहूर फिल्ममेकर सुरेश कृष्णा की नई लव स्टोरी फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा प्रोड्यूस कर रही हैं. ये पहली बार होगा जब मौनी रॉय और सुरेश कृष्णा किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे. वहीं, ‘जटाधारा’ के बाद ये मौनी और प्रेरणा अरोड़ा की दूसरी फिल्म होगी. फिलहाल फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है.

स्क्रिप्ट सुनते ही भर दी हामी

फिल्म को लेकर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा कि सुरेश कृष्णा उनके पसंदीदा फिल्ममेकर्स में से एक हैं. जैसे ही उन्होंने फिल्म की कहानी सुनाई, उन्होंने तुरंत इसे प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया. उनके मुताबिक, ये सोशल मीडिया के दौर पर आधारित एक यंग लव स्टोरी है, जिसकी कहानी दर्शकों को आसानी से अपनी लगेगी. वहीं, सुरेश कृष्णा ने कहा कि उन्हें ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो लीड किरदार की भावनाओं को पूरी खूबसूरती और मजबूती के साथ पर्दे पर निभा सके. उनके मुताबिक, मौनी रॉय इस किरदार के लिए बिल्कुल सही पसंद हैं और उन्होंने स्क्रिप्ट सुनते ही फिल्म के लिए हामी भर दी.

कब शुरू होगा फिल्म पर काम?

प्रेरणा अरोड़ा ने ये भी बताया कि ‘जटाधारा’ के दौरान ही मौनी से इस फिल्म को लेकर बातचीत हुई थी. स्क्रिप्ट सुनने के बाद एक्ट्रेस ने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी. उन्होंने ये भी इशारा किया कि फिल्म से जुड़े कई और बड़े सरप्राइज आने वाले समय में सामने आएंगे. फिलहाल ये फिल्म डेवलपमेंट स्टेज में है. मेकर्स आने वाले महीनों में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट, क्रू और रिलीज टाइमलाइन का ऐलान करेंगे.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button