MLA हंसराज केस, युवती बोली- मेरे लिए किसने आवाज उठाई: BJP महिला मोर्चा से सवाल किया; JNU मामले में भाजपा के प्रदर्शन से आहत - Shimla News

Published on 13 अक्टू॰ 2026

हिमाचल प्रदेश में चुराह से भाजपा विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली युवती। -फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में चुराह से भाजपा विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली युवती ने भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चंबा जिले की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं को संबोध

.

पीड़िता ने सोमवार देर रात वीडियो जारी कर सवाल किया कि जब उसने अपने मामले में आवाज उठाई, तब उसके समर्थन में कितनी महिलाएं सामने आईं? युवती ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा दूसरे राज्यों में महिलाओं के मुद्दे उठाता है, लेकिन अपने जिले में उसके मामले पर महिलाओं ने उसका साथ नहीं दिया।

युवती ने वीडियो में कहा कि वह खास तौर पर चंबा जिले की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और महिला कार्यकर्ताओं के लिए यह वीडियो बना रही है। उसने कहा कि दिल्ली में लड़कियों के साथ गलत होने के मुद्दे पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन उसके मामले में महिलाओं ने कितनी आवाज उठाई? उसने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से पूछा कि जब उसके मामले में आवाज उठाने की जरूरत थी, तब कितनी महिलाओं ने उसका साथ दिया।

'आज मैं अकेली पड़ गई हूं’ युवती ने वीडियो में कहा कि आप दिल्ली के मुद्दे उठाती हो, दिल्ली में लड़कियों के साथ गलत हो रहा है, यहां गलत हो रहा है। मेरे लिए कितनी आवाज उठाई आप लोगों ने, मेरे लिए कितना एक बोला?’ पीड़िता ने आरोप लगाया कि अपने जिले में दर्ज मामले को लेकर उसे महिलाओं का समर्थन नहीं मिला। युवती ने कहा कि आज वह अकेली पड़ गई है और उसका साथ देने वाला कोई नहीं है।

उसने भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे मामलों में महिलाओं के समर्थन में आवाज उठाने से पहले उन्हें अपने आसपास की घटनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। युवती ने अपने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके बावजूद उसके समर्थन में आवाज उठाने वाली महिलाएं सामने नहीं आईं।

JNU मामले को लेकर चंबा में प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।

JNU मामले को लेकर चंबा में प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।

भाजपा महिला मोर्चा पर नाराजगी जाहिर की वीडियो में युवती ने भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के रवैये पर नाराजगी जताई। उसने कहा कि महिलाओं को दूसरी लड़कियों के साथ खड़े होने के साथ-साथ अपने आसपास की पीड़िताओं की आवाज भी उठानी चाहिए। किसी एक व्यक्ति की गलती के लिए सभी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए, लेकिन अपने मामले में समर्थन नहीं मिलने से वह आहत है।

शिमला में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर JNU मामले को लेकर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।

शिमला में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर JNU मामले को लेकर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।

क्या है मामला, जानिए…

चुराह से भाजपा विधायक पर युवती ने दो साल पहले अश्लील चैट करने, आपत्तिजनक तस्वीरें मांगने और दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए थे। अगस्त 2024 में इस संबंध में पुलिस में FIR दर्ज हुई थी। बाद के घटनाक्रम में विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विधायक को चंबा की अदालत से नियमित जमानत मिली थी, जिसे युवती ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। ये विवरण पहले उपलब्ध कराए गए मामले के दस्तावेज पर आधारित हैं। मामले की मौजूदा न्यायिक स्थिति की अलग से पुष्टि नहीं हुई है।