रोहतक में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: विधायक बीबी बतरा के आवास का घेराव करने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर; MLA समर्थकों ने दिखाए काले झंडे - Rohtak News

Published on 24 अक्टू॰ 2026

रोहतक में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने:विधायक बीबी बतरा के आवास का घेराव करने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर; MLA समर्थकों ने दिखाए काले झंडे

रोहतक12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के घर जाते समय भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

रोहतक में कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के घर जाते समय भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

रोहतक में कांग्रेस व भाजपा एक बार फिर आमने-सामने हो गए। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में पार्षद जब कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के घर हिसाब मांगने प्रदर्शन करते हुए गए तो दूसरी तरफ से कांग्रेस विधायक बीबी बतरा व उनके समर्थक भी प्रदर्शनकारियों के विरोध में काले झंडे लेकर खड़े हो गए।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की तरफ से कांग्रेस विधायक के घर पर प्रदर्शन करने की कॉल की गई थी। ऐसा दूसरी बार देखने को मिला कि जब BJP सरकार होने के बाद भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता विपक्ष में बैठे कांग्रेस विधायक के घर पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। हालांकि दोनों के बीच इस बात की होड़ लग गई कि किसकी तरफ से ज्यादा तेज डीजे बजाकर आवाज को दबाया जाए।

प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका।

प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका।

विधायक बोले, बावले हो गए भाजपाई

कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि भाजपा के लोग बावले हो गए है। कभी हाउस की मीटिंग में विधायकों के न आने पर नोटिस देने की बात करते है, कभी ग्रांट के बारे में पूछने की बात करते है। पार्षदों के पास कौन सा अधिकार है कि वह विधायक से ग्रांट को लेकर सवाल करे।

भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने।

भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने।

भाजपा नेता पहले विकास के बारे में खुद बताए

MLA बीबी बतरा ने कहा कि भाजपा के मेयर रामअवतार वाल्मीकि पहले खुद बताए कि शहर में कौन सा विकास करवाया है। शहर में जगह-जगह डंपिंग प्वाइंट बनवा दिए, शहर को कचरे के ढेर में बदल रहे है। इस बात को लेकर विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे और कोर्ट में भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।

भाजपा ने पहले भी गैरकानूनी प्रदर्शन किया

विधायक बीबी बतरा ने कहा कि भाजपा ने पहले भी गैरकानूनी तरीके से प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन में भी पैसे देकर लोगों को बुलाया गया था और आज भी लोगों को भाड़े पर लाया गया है। प्रदर्शनकारियों से पूछ लेना कि कितने लोगों को पैसे देकर लाया गया है।

विधायक के घर प्रदर्शन करने जाते भाजपा कार्यकर्ता।

विधायक के घर प्रदर्शन करने जाते भाजपा कार्यकर्ता।

मनीष ग्रोवर की बात का क्यों दे जवाब

विधायक बीबी बतरा ने कहा कि मनीष ग्रोवर कौन है सवाल पूछने वाला। न वो विधायक, न वो मंत्री, न वो संगठन में किसी पद पर, फिर उसकी बात का जवाब क्यों दे। मनीष ग्रोवर केवल माहौल को खराब करने के लिए इस प्रकार के प्रदर्शन कर रहा है, ताकि लोगों को ध्यान मुद्दों से भटकाया जा सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक के घर जाने से रोकते हुए पुलिस।

भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक के घर जाने से रोकते हुए पुलिस।

एसआईआर को लेकर जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने बताया कि SIR को लेकर कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। कांग्रेस का पर्दाफाश करने के लिए कार्यक्रम तय हुए है और इसी कड़ी में विधायक बीबी बतरा से पूछने आए कि वोट चोरी हुए तो वो विधायक कैसे बने। SIR की प्रक्रिया 7 बार कांग्रेस के राज में हुई, अब आठवीं बार हुई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तैनात पुलिस।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तैनात पुलिस।

चुनाव के बाद क्यों शिकायत नहीं की सतीश नांदल ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव हुए तो उसके बाद क्यों कांग्रेस विधायकों ने शिकायत नहीं की। अब राहुल गांधी ने कहा तो ये लोग प्रदर्शन कर रहे है। देश व प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। इंडी गठबंधन चाहता है कि भारत में फ्रांस, इटली, नेपाल, बांगलादेश व श्रीलंका की तरह हालात पैदा हो जाए।

भाजपा प्रदर्शनकारियों को काले झंडे दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

भाजपा प्रदर्शनकारियों को काले झंडे दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं सतीश नांदल ने कहा कि विधायक से सवाल पूछने आए थे लेकिन कांग्रेस के पास जवाब नहीं है। ईवीएम मशीन की मॉकड्रिल में सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाया जाता है। जहां कांग्रेस जीत जाती है तो मशीन ठीक है, वरना मशीन खराब है। कांग्रेस केवल झूठ फैल रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणा में बिजली हड़ताल खत्म होते ही XEN सस्पेंड: रोहतक में लाइट चालू नहीं की; कुछ दिन पहले SDO से प्रमोट होकर एक्सईएन बने

    रोहतक में लाइट चालू नहीं की; कुछ दिन पहले SDO से प्रमोट होकर एक्सईएन बने|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में CRPF जवान ने पत्नी की हत्या की: 2 दिन पहले छुट्टी पर आया; 4 आतंकियों को मारने पर 15 अगस्त को सम्मानित हुआ

    2 दिन पहले छुट्टी पर आया; 4 आतंकियों को मारने पर 15 अगस्त को सम्मानित हुआ|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक मंडी में मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया दौरा: धान-बाजरे की खरीद का लिया जायजा, किसानों की सुनी समस्याएं

    धान-बाजरे की खरीद का लिया जायजा, किसानों की सुनी समस्याएं|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में तेजधार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या: घायल अवस्था में पड़ोसियों के पास मदद के लिए पहुंची थी; घरेलू हिंसा में वारदात

    घायल अवस्था में पड़ोसियों के पास मदद के लिए पहुंची थी; घरेलू हिंसा में वारदात|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर