एक्सप्लोरर
बजाज की सबसे सस्ती और बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक्स की पूरी लिस्ट. जानें प्लेटिना, CT 110X, CT 125X, फ्रीडम CNG और पल्सर 125 की कीमत व फीचर्स.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 18 Sep 2026 04:24 PM (IST)
आप अगर रोजाना आने-जाने के लिए एक ऐसी बाइककी तलाश में हैं जो खरीदने में सस्ती हो और चलाने में जेब पर बिल्कुल भारी न पड़े. तो बजाज के पास आपके लिए बेहतरीन ऑप्शंस मौजूद हैं. बजाज की कम्यूटर बाइक्स सालों से भारतीय सड़कों पर अपने टिकाऊपन और माइलेज के लिए राज कर रही हैं. कम बजट में आने वाली ये मोटरसाइकिलें रोजाना के सफर को बेहद किफायती और आरामदायक बना देती हैं.
1/8

बजाज की सबसे किफायती और भरोसेमंद बाइक की बात करें तो बजाज प्लेटिना 100 पहले नंबर पर आती है. लगभग 68,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में मिलने वाली यह बाइक अपने कम्फर्टेक सस्पेंशन के लिए जानी जाती है. यह मोटरसाइकिल खराब रास्तों पर भी झटके कम महसूस होने देती है और 70 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का धाकड़ माइलेज बहुत आराम से निकाल कर दे देती है.
2/8

लेकिन अगर आपको कम कीमत में थोड़ी रफ-एंड-टफ और मस्कुलर लुक वाली बाइक चाहिए तो बजाज CT 110X आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. तक़रीबन 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह बाइक क्रैश गार्ड, रियर रैक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आती है. गांव हो या शहर के टूटे-फूटे रास्ते, यह बाइक भारी लोड के साथ भी करीब 65 से 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है.
3/8

वहीं, थोड़ी ज्यादा पावर और स्टाइलिश लुक चाहने वाले राइडर्स के लिए बजाज CT 125X एक बहुत ही व्यावहारिक और सॉलिड विकल्प बनकर उभरता है. लगभग 74,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में इसमें 125cc का दमदार इंजन मिलता है. यह बाइक रोजाना की भारी भागदौड़ के बावजूद आसानी से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है.
4/8

वहीं, दुनिया की पहली सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम 125 उन लोगों के लिए शानदार है जो पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों से पूरी तरह मुक्ति पाना चाहते हैं. करीब 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली यह बाइक सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चलती है. यह सीएनजी पर प्रति किलोग्राम 100 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देती है.
5/8

हालांकि, अगर आप कम बजट में स्पोर्टी फील और स्पोर्टी लुक चाहते हैं तो बजाज पल्सर 125 पर नजर जरूर डालनी चाहिए. लगभग 81,000 रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह बाइक आइकॉनिक पल्सर सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है. इसका पावरफुल 125cc इंजन और स्पोर्टी डिजाइन युवाओं को खूब भाता है साथ ही यह हाईवे और सिटी में करीब 50 से 55 किमी प्रति लीटर का बढ़िया माइलेज भी दे देती है.
6/8

बता दें कि, बजाज की इन कम्यूटर बाइक्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनका मेंटेनेंस खर्च बहुत ही कम हैं. जबकि इनके स्पेयर पार्ट्स मार्केट में बहुत आसानी से और काफी सस्ते दामों पर मिल जाते हैं. जिससे सर्विसिंग का बिल कभी बजट नहीं बिगाड़ता. वहीं, इसके अलावा इनकी मजबूत रिसेल वैल्यू भी बनी रहती है जिससे कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद बेचने पर भी मालिक को अच्छे दाम वापस मिल जाते हैं.
7/8

इन बाइक्स में दिए गए लंबे और चौड़े सीट्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम बारिश या फिसलन भरी सड़कों पर भी राइडर को पूरा बैलेंस देते हैं. चाहे आपको ऑफिस जाना हो दुकान का सामान ढोना हो या दिनभर शहर में डिलीवरी का काम करना हो ये गाड़ियां हर तरह के इस्तेमाल में पूरी तरह खरी उतरती हैं और कभी धोखा नहीं देती हैं.
8/8

बता दें कि, अगर आपका मेन मकसद कम पैसे में एक टिकाऊ, आरामदायक और धाकड़ माइलेज वाली बाइक पाना है. तो बजाज के इन मॉडल्स में से चुनना एकदम सही फैसला होगा. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही बाइक चुनें और पास के शोरूम जाकर एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर लें. अपनी पसंदीदा बजाज बाइक घर लाएं और हर महीने पेट्रोल के पैसे बचाकर असली पैसा वसूल राइड का आनंद लें.
Published at : 18 Sep 2026 04:24 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज





फोटो गैलरी
ट्रेडिंग ओपीनियन

डॉ. दिनेश चौकसेकन्सल्टेन्ट, न्यूरोलॉजी अल्जाइमर
Opinion