फरीदाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फरीदाबाद में सीसीटीवी फुटेज में मेटा अधिकारी के पिता लक्ष्मी नारायण को कुचलते हुए कार। इनसेट में मृतक लक्ष्मी नारायण (दाएं) और आरोपी ब्रिजेश (बाएं) की फोटो।
फरीदाबाद में Meta के प्रोडक्ट मैनेजर अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार सवार सड़क किनारे पैदल जा रहे लक्ष्मी नारायण को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है।
टक्कर लगते ही लक्ष्मी नारायण करीब 15 फीट दूर उछल कर सड़क पर गिर जाते है। इसी दौरान ड्राइवर उन्हें कुचलता हुआ तेज स्पीड से कार भगा ले जाता है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि टक्कर मारने से पहले कार सड़क किनारे पड़ी किसी वस्तु पर चढ़कर उछलती है और फिर बेकाबू होकर लक्ष्मी नारायण के ऊपर से गुजर जाती है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसके खिलाफ BNS की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उसे अरेस्ट भी कर लिया गया। हालांकि, उसे कोर्ट से बेल मिल गई है।
सीसीटीवी और डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुई घटना के PHOTO

टार्च जलाते हुए सड़क किनारे पैदल जाते लक्ष्मी नारायण।

कार सवार लक्ष्मी नारायण को टक्कर मारते हुए। सामने से आती कार के डैशबोर्ड कैमरे में यह घटना कैद हुई थी।

सीसीटीवी में कार लक्ष्मी नारायण को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है।

टक्कर लगने के बाद लक्ष्मी नारायण करीब 15 फीट दूर उछल कर गिर जाते है और कार सवार उन्हें कुचलते हुए भाग जाता है।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
- मंदिर से लौटते वक्त मारी थी टक्कर : फरीदाबाद में Meta में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले अमित झावर ने बताया कि, घटना 27 अगस्त की रात करीब 8:35 बजे सूरजकुंड थाना क्षेत्र में हुई थी। उसके पिता मंदिर गए थे और दर्शन करने के बाद घर पैदल ही घर लौट रहे थे। अंधेरा होने की वजह से वह टार्च लेकर गए थे। टार्च की रोशनी में ही धीरे-धीरे पैदल लौट रहे थे।
- घर से 100 मीटर पहले हुआ हादसा: अमित के मुताबिक, हादसा घर से करीब 100 मीटर पहले हुआ। अनखीर गोल चक्कर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनके पिता करीब 15 फीट दूर उछल कर गिरे और कार उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
- CCTV में कैद हुई पूरी घटना: हादसे से जुड़े CCTV और डैशबोर्ड कैमरे के फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए। फुटेज में कार लक्ष्मी नारायण को टक्कर मारती और उनके ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है। इन्हीं फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान करते हुए मेवला महाराजपुर निवासी बृजेश को जांच में शामिल किया।
- 3 सितंबर को गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत : फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक आरोपी बृजेश को 3 सितंबर को पूछताछ और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामला जमानती होने के कारण कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है।

इसी कार ने लक्ष्मी नारायण झावर को टक्कर मारी थी।
CCTV और तथ्यों के आधार पर जांच जारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में मृतक की बेटी ज्योति की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में 28 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने BNS की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले में CCTV फुटेज समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही कोर्ट में पेश की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और घटना के समय कार कौन चला रहा था। परिवार की ओर से भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
फरीदाबाद पुलिस पर धीमी कार्रवाई का आरोप
मृतक के बेटे अमित झावर ने फरीदाबाद पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी चल रही है। इसी का नतीजा है कि आरोपी बृजेश को गिरफ्तारी के बाद कुछ ही देर में जमानत मिल गई। FIR में लगी धाराएं मामले के सभी तथ्यों के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
उसने पुलिस से यह भी पता लगाने की मांग की है कि घटना के वक्त कार में कौन-कौन मौजूद था। उनका कहना है कि फरीदाबाद में करीब 25 हजार स्मार्ट कैमरे हैं और इनकी मदद से कार में मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई जा सकती है।
-----------------
ये खबर भी पढ़ें…
कल्याण बैंसला केस में भाई की कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी:गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसा, बोले- मीडिया ट्रायल से परिवार परेशान

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को टक्कर मारने के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला के छोटे भाई मनजीत बैंसला ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने पहले तो दुर्घटना की निंदा की और पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त की। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
राशन-डिपो पर छापेमारी के बाद 2 लाख मांगने का आरोप: फरीदाबाद में विभाग की जांच कमेटी गठित; स्टॉक कम होने की बात कही
0:30- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में बाजार गई किशोरी से छेड़छाड़: पिता के नाम पर झांसा देकर सुनसान जगह ले गया युवक; शोर मचाने पर बची

- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में पिटबुल का 7वीं के छात्र पर हमला: हाथ-पैर समेत 16 जगह काटा; गली में दोस्त से बात कर रहा था
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
थाने में ASI ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: युवक बोला- गर्लफ्रेंड को जबरन उसके परिवार को सौंपा, रेप केस लगा रहा था; ₹2 लाख मांगे
0:34- कॉपी लिंक
शेयर