
मीना कुमारी बायोपिक पर अपडेट
Meena Kumari Biopic Film: बहुत कम ही कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे रहे हैं जिन्होंने सफलता के शिखर को छुआ है. लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी रहे हैं जिनके लिए उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी की तरह बनकर रह गई. बॉलीवुड के इतिहास में ट्रेजिडी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी ने यूं तो कई सफल फिल्मों में काम किया है. लेकिन अब बॉलीवुड उन्हें ट्रिब्यूट देने जा रहा है. उनपर फिल्म बन रही है. इसे लेकर लगातार अपडेट्स भी आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म की कास्ट पर नया अपडेट आया था.
रिपोर्ट्स में सामने आया था कि तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में सैफ अली खान का किरदार कमाल अमरोही पर आधारित होगा. लेकिन अब कमाल और मीना के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बता दिया है कि फिल्म की कास्ट पर जब तक ऑफिशियली कुछ ना कहा जाए तब तक किसी भी जानकारी सो सही न मानें.
सिद्धार्थ पी आनंद ने क्या कहा?
सिद्धार्थ पी आनंद ने इंस्टा स्टोरी पर स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा- कमाल और मीना को लेकर लोगों के बीच जो प्यार और जिज्ञासा है उसे देखकर मैं काफी खुश महसूस कर रहा हूं. लेकिन मीडिया से मेरी ये विनती है कि किसी भी तरह की अफवाह और अधूरी जानकारी ना फैलाएं. अभी हम सभी इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. जैसे ही इसपर काम पूरा हो जाएगा वैसे ही हम कास्ट और स्टूडियो से जुड़ी सारी जानकारी ऑफिशियली शेयर करेंगे. फर्जी की अफवाहों से ना तो फिल्म को कोई फायदा होता है ना तो एक्टर को. अगर फिल्म के बारे में कुछ भी ऑफिशियली बताने का समय आएगा तो सबसे पहले हम लोग ही वो जानकारी आपके सामने रखेंगे. तब तक प्यार और सम्मान बनाए रखिए.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में ही मिर्जापुर ने लगाई डबल सेंचुरी, हिट हो रहा सीरीज को फिल्म में बनाने का फार्मूला
कम उम्र में हो गया था मीना कुमारी का इंतकाल
मीना कुमारी की बात करें तो वे 60s के दशक की लीडिंग एक्ट्रेस थीं. वे फिल्मों में सैड रोल्स इतने पर्फेक्शन से करती थीं कि उनका नाम ही ट्रेजिडी क्वीन रख दिया गया था. मीना कुमारी रियल लाइफ में भी काफी तन्हां थीं और उन्हें शराब की लत ने घेर लिया था. 90 फिल्मों में 4 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीतने वाली मीना कुमारी ने 38 साल की उम्र में आखिरी सास ली थी.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More