ITBP Medical Officer Recruitment 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 10 अगस्त 2026 से शुरू है. इस भर्ती के लिए MBBS ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां सबसे पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें.
ITBP ने किन-किन पोस्ट पर निकाली वैकेंसी?
भर्ती BSF, CRPF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के जरिए इन पोस्ट पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी-
- Super Specialist Medical Officers (Second-in-Command)
- Specialist Medical Officers (Deputy Commandant)
- Medical Officers (Assistant Commandant)
| पद | रिक्तियां |
| Super Specialist Medical Officer (Second-in-Command) | 5 |
| Specialist Medical Officer (Deputy Commandant) | 162 |
| Medical Officer (Assistant Commandant) | 115 |
| कुल | 282 |
जारी नोटिस के अनुसार इस वैकेंसी के तहत पोस्ट की संख्या में आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जा सकता है. Medical Officer के पदों में 10 फीसदी रिक्तियां Ex-Servicemen के लिए रिजर्व हैं.

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: जरूरी डेट्स
- आवेदन शुरू: 10 अगस्त 2026, रात 12:01 बजे.
- आवेदन की लास्ट डेट: 8 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे.
ITBP recruitment Official Notice: यहां देखें नोटिस
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
Medical Officer (Assistant Commandant)
कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS या समकक्ष मेडिकल योग्यता होनी चाहिए. कैंडिडेट्स का MCI/NMC/State Medical Council में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. साथ ही अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए. जो कैंडिडेट्स आवेदन के समय इंटर्नशिप कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नियुक्ति से पहले इंटर्नशिप पूरी करना अनिवार्य होगा.
Specialist Medical Officer (Deputy Commandant)
MBBS या मान्य मेडिकल योग्यता के साथ संबंधित स्पेशियलिटी में PG Degree/Diploma होना चाहिए. PG Degree के बाद संबंधित स्पेशियलिटी में निर्धारित अनुभव भी जरूरी है. कैंडिडेट्स के पास MCI/NMC/State Medical Council का स्थायी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.
Super Specialist Medical Officer (Second-in-Command)
कैंडिडेट्स के पास MBBS के साथ संबंधित स्पेशियलिटी में PG Degree/Diploma और DM/MCh या समकक्ष सुपर स्पेशियलिटी योग्यता होनी चाहिए. DM/MCh के बाद संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में 3 साल का अनुभव जरूरी है. Senior Residency का अनुभव भी निर्धारित शर्तों के अनुसार मान्य होगा.
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: उम्र कितनी होनी चाहिए?
पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है.
- Super Specialist Medical Officer: अधिकतम 50 वर्ष.
- Specialist Medical Officer: अधिकतम 40 वर्ष.
- Medical Officer: अधिकतम 30 वर्ष.
आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. SC/ST कैंडिडेट्स को अधिकतम 5 वर्ष और OBC-NCL कैंडिडेट्स को अधिकतम 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. पात्र सरकारी कर्मचारियों और कुछ अन्य फिक्स कैटेगरी को भी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में कैंडिडेट्स को केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी नहीं मिलेगी. चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं.
- Documentation
ऑनलाइन आवेदन सही पाए जाने वाले कैंडिडेट्स को Documentation और Interview के लिए ई-अडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स के साथ उनकी सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी भी लेकर जाना होगा.
2.Interview
इंटरव्यू 200 अंकों का होगा. इसमें कैंडिडेट्स के सामान्य ज्ञान, विषय से जुड़ी जानकारी, पर्सनालिटी, निर्णय लेने की क्षमता, मेंटल अवेयरनेस, ईमानदारी, पहल करने की क्षमता और लीडरशिप की क्षमता का आकलन किया जाएगा. इंटरव्यू में न्यूनतम 40 फीसदी यानी 80 मार्क्स हासिल करना जरूरी होगा.
3.Physical Standard Test (PST)
इंटरव्यू में योग्य पाए जाने वालेकैंडिडेट्स को Physical Standard Test (PST) से गुजरना होगा. यानी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती होने के लिएकैंडिडेट्स को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा.
4.Medical Examination Test (MET)
PST के बाद कैंडिडेट्स की Medical Examination Test (MET) के जरिए मेडिकल फिटनेस जांची जाएगी.
आवेदन के समय इन डॉक्यूमेंट्स का रखें ध्यान
कैंडिडेट्स को Documentation के दौरान मैट्रिकुलेशन/स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, मेडिकल योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र, MCI/NMC/State Medical Council Registration Certificate और लागू होने पर SC/ST, OBC-NCL या EWS प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा. सरकारी कर्मचारीकैंडिडेट्स को NOC और Ex-Servicemen को Discharge Certificate भी देना होगा.
OBC-NCL कैंडिडेट्स के लिए खास बात: नोटिस के अनुसार उन्हें निर्धारित वित्तीय वर्षों के आधार पर वैध OBC-NCL प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और 8 सितंबर 2026 की महत्वपूर्ण तारीख तक उनका OBC-NCL स्टेटस पात्र होना चाहिए. EWS कैंडिडेट्स के पास भी निर्धारित वित्तीय वर्ष के लिए वैध Income & Asset Certificate होना चाहिए.
कहीं भी करनी पड़ सकती है ड्यूटी
चयनितकैंडिडेट्स को संबंधित CAPF/Assam Rifles में नियुक्त किया जाएगा. नौकरी के दौरान उन्हें भारत में या विदेश में, सेवा की आवश्यकता के अनुसार कहीं भी तैनात किया जा सकता है. नियुक्ति के बाद कैंडिडेट्स संबंधित संगठन के लागू नियमों और सेवा शर्तों के अधीन होंगे.
नोट: कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिस में अपनी संबंधित मेडिकल स्पेशियलिटी, अनुभव, शारीरिक मानक और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें. नोटिस में योग्यता, फिजिकल मानक को लेकर बहुत सारी बातें दी गई हैं. ऐसे में अप्लाई करने से पहले जरूरी डिटेल्स देख लें और नोटिस को अच्छे से पढ़ लें.
ये भी पढ़ें: NTA में नौकरी पाने का मौका, Content Writer और Video Editor के पद पर निकली वैकेंसी