गुरुग्राम की MBA पास लेडी ब्लैकमेलर की कहानी: सिकिंग एप पर 'अमीर' टारगेट चुनती, स्टूडेंट बनकर लॉगिन किया; अकाउंट में मिले ₹95 लाख - gurugram News

Published on 6 अक्टू॰ 2026

गुरुग्राम की MBA पास लेडी ब्लैकमेलर की कहानी:सिकिंग एप पर 'अमीर' टारगेट चुनती, स्टूडेंट बनकर लॉगिन किया; अकाउंट में मिले ₹95 लाख

गुरुग्राम36 मिनट पहलेलेखक: निरंजन कुमार

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के गुरुग्राम में अपने अमीर बॉयफ्रेंड से 90 लाख रुपए वसूलने वाली लेडी ब्लैकमेलर के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। देश की जानी-मानी इंश्योरेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में काम करने वाली 24 वर्षीय आरोपी सूर्यदिता दास से पूछताछ में पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के एक साधारण परिवार से आती है। मगर, MBA में एडमिशन लेने के बाद उसे गुरुग्राम की चकाचौंध का पता चला।

इसके बाद रुपए कमाने के लिए उसने डेटिंग एप सीकिंग (Seeking) पर अपना प्रोफाइल बनाया। इस एप की खासियत है कि इसे ज्यादातर अमीर लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें यूजर्स को अपनी प्रोफाइल में इनकम, बैकग्राउंड और उम्मीदें यानी वे क्या चाहते हैं, इसकी जानकारी देनी होती है।

दूसरी खासियत यह है कि इस एप पर पुरुष यूजर को प्रोफाइल बनाने के लिए 350 डॉलर की फीस देनी पड़ती है, जबकि महिला यूजर का प्रोफाइल फ्री में बनता है। खासकर कॉलेज स्टूडेंट आईडी से साइन अप करने वाली महिलाओं का प्रोफाइल फ्री बनाया जाता है। इसी एप के जरिए सूर्यदिता दास ने सेक्टर-47 में रहने वाले अंकित से बातचीत शुरू की। इसके बाद उसने अंकित से मोटी रकम लेकर मुलाकातें शुरू कर दीं। मगर, कुछ दिन बाद जब युवक ने उससे मिलना बंद कर दिया तो उसने उसे धमकी दी कि झूठे केस में फंसा देगी और उसके घरवालों से मिलकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी।

इस धमकी से युवक इतना डर गया कि वह सूर्यदिता के खाते में 90 लाख रुपए ट्रांसफर कर चुका था। मगर, इसके बाद भी उसकी डिमांड लगातार बढ़ती गई। तंग आकर युवक ने पुलिस से संपर्क किया और सूर्यदिता को रंगेहाथ गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने जब उसके बैंक अकाउंट की डिटेल खंगाली तो उसमें 95 लाख रुपए मिले।

गुरुग्राम की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एमबीए के दौरान आरोपी सूर्यदिता।

गुरुग्राम की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एमबीए के दौरान आरोपी सूर्यदिता।

सूर्यदिता ने कैसे चुना ब्लैकमेलिंग का रास्ता? पुलिस ने बताईं ये बातें…

  • पश्चिम बंगाल की रहने वाली, गुरुग्राम से किया एमबीए: मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सूर्यदिता दास गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में रह रही है। गुरुग्राम की एक यूनिवर्सिटी से उसने MBA किया है। दो साल का MBA करने के बाद उसने गुरुग्राम की ही इंश्योरेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी जॉइन कर ली।
  • देर रात पार्टी करना, महंगे कपड़े और घूमने-फिरना का शौक: पुलिस के मुताबिक, पहले पढ़ाई और फिर जॉब के लिए वह गुरुग्राम में रही। यहां की लग्जरी लाइफ उसे इतनी पसंद आई कि वह भी इसी तरह देर रात पार्टी करती। महंगे कपड़े-कारें और घूमना-फिरना उसका शौक बन गया। मगर, बजट की कमी से उसकी ये इच्छाएं पूरी नहीं हो रही थीं।
  • अमीर बनने के लिए चुना ब्लैकमेलिंग का धंधा: पुलिस के मुताबिक, सूर्यदिता ने जल्दी अमीर बनने के लिए मेहनत करने की बजाय ब्लैकमेलिंग करने का रास्ता चुना। इसीलिए उसने डेटिंग एप सीकिंग पर अपना प्रोफाइल बनाया। उसे पता था कि इस पर ज्यादातर अमीर लोग जुड़े होते हैं, क्योंकि इसकी फीस ही 300 डॉलर यानी करीब तीस हजार रुपए है।
  • तीन साल पहले सेक्टर-47 के अंकित को बनाया टारगेट: तीन साल पहले इसी डेटिंग एप के जरिए उसकी मुलाकात अंकित से हुई। युवक एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसे सूर्यदिता ने उसे एक 'सॉफ्ट टारगेट' के रूप में चुना।
  • मोटी रकम लेकर करती थी पेड मीटिंग : दरअसल, सूर्यदिता पीड़ित युवक से पेड मीटिंग करती थी। जब युवक ने आगे उससे मिलना बंद कर दिया तो उसका असली चेहरा सामने आ गया। उसने पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी महिला ने साफ कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ पुलिस में दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ और झूठा रेप केस दर्ज करा देगी।
  • सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर करती रही ब्लैकमेल : सामाजिक प्रतिष्ठा, परिवार की इज्जत और करियर बर्बाद होने के डर से पीड़ित युवक पूरी तरह दबाव में आ गया। वह लगातार सूर्यदिता की पैसों की मांग पूरी करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि वह 10-12 लाख रुपए बैंक अकाउंट में और 60-65 लाख रुपए नकद दे चुका है। यानी आरोपी उसे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर किश्तों में करीब 90 लाख रुपए पहले ही वसूल चुकी थी।
सूर्यदिता के बारे में जानकारी देते ACP क्राइम नवीन शर्मा।

सूर्यदिता के बारे में जानकारी देते ACP क्राइम नवीन शर्मा।

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ी यह लेडी ब्लैकमेलर…

₹50,000 देने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

इतनी बड़ी रकम ऐंठने के बाद भी सूर्यदिता की भूख शांत नहीं हुई। उसने पीड़ित और पैसों की मांग की। लगातार मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से तंग आ चुके पीड़ित ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस स्टेशन में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। पुलिस टीम ने ₹50,000 के नोटों पर अपने गुप्त हस्ताक्षर किए और पीड़ित को वह पैसे देकर सूर्यदिता से मिलने भेजा। जैसे ही सूर्यदिता ने पीड़ित से ₹50,000 नकद हाथ में लिए, सादे कपड़ों में मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

बैंक खाते में ₹95 लाख मिले, पुलिस ने फ्रीज कराए

गिरफ्तारी के बाद सूर्यदिता के बैंक खातों की कड़ियों को खंगाला, तो अधिकारी भी दंग रह गए। उसके खाते में करीब ₹95 लाख की संदिग्ध राशि मौजूद थी, जिसे पुलिस ने तुरंत कानूनी तौर पर फ्रीज करवा दिया। पुलिस अब इस मनी ट्रेल की गहराई से जांच कर रही है कि क्या सूर्यदिता ने इस तरह से किसी अन्य व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया है।

इसके लिए आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा यह भी पता किया जा रहा है कि इस ब्लैकमेलिंग के खेल में क्या वह अकेली खिलाड़ी है या उसके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ है।

.

खबरें और भी हैं...

  • गैंगस्टर काला राणा को मोहाली कोर्ट से झटका: 27 केस छिपाने पर जमानत एप्लीकेशन खारिज, थाईलैंड से 2023 में किया गया था डिपोर्ट

    27 केस छिपाने पर जमानत एप्लीकेशन खारिज, थाईलैंड से 2023 में किया गया था डिपोर्ट|मोहाली,Mohali - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फोन न देने पर दोस्त की हत्या: फरीदाबाद में पहाड़ी पर सेल्फी ली, PHOTO क्वालिटी अच्छी लगने पर मांगा; 12 साल की फ्रेंडशिप

    फरीदाबाद में पहाड़ी पर सेल्फी ली, PHOTO क्वालिटी अच्छी लगने पर मांगा; 12 साल की फ्रेंडशिप|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मंत्री श्रुति चौधरी आज भिवानी में,: डेढ़ किलोमीटर करेंगी यात्रा, रूट किया डायवर्ट, विकसित भारत संकल्प सभा में पहुंचेंगी

    डेढ़ किलोमीटर करेंगी यात्रा, रूट किया डायवर्ट, विकसित भारत संकल्प सभा में पहुंचेंगी|भिवानी,Bhiwani - Dainik Bhaskar0:21
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दिल्ली में प्रदूषण रोकने को लेकर प्रशासन सख्त: सोनीपत RTA बोले-BS-6 से नीचे की डीजल बसों की एंट्री पर रोक; CNG-इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगा प्रवेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर