Maruti Brezza vs TATA Nexon: मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन देश की पसंदीदा कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। आइए ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Brezza और TATA Nexon भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। जहां पहली गाड़ी में कुछ अपडेट मिले हैं जिसमें कॉस्मेटिक, फीचर्स और नया पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं। अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदना चाहते आप Maruti Brezza ZXi+ और TATA Nexon Fearless+ PS में कंफ्यूज हैं कि कौन सी बेहतर है को हम आपको यहां दोनों के बीच पूरी तुलना कर के दिखाएंगे।
इंजन विकल्प की तुलना
Maruti Brezza में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है जबकि TATA Nexon में टर्बो-पेट्रोल, CNG और टर्बो-डिफेंस इंजन के विकल्प दिए गए हैं। Brezza का इंजन 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर वाला है और Nexon में 1.2 लीटर और 1.5 लीटर 4 सिलिंडर इंजन मिलता है। Brezza का पावर आउटपुट 103 से 110hp और टॉर्क 139 से 170nm तक है।
वहीं, Nexon का पावर 100 से 120hp और टॉर्क 170 से 260nm तक है। ट्रांसमिशन के मामले में Brezza में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिर विकल्प है जबकि Nexon में मैनुअल, AMT और DCT गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं।
वरिएंट और इंजन की तुलना
Brezza का ZXi+ वेरिएंट सिर्फ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल ऑटोमैटिक और टर्बो-पेट्रोल मैनुअल पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। वहीं, Nexon Fearless+ PS वेरिएंट कई विकल्प देता है जिसमें टर्बो-पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक, डीजल मैनु्अल और ऑटोमैटिक और CNG मैनुअल शामिल हैं।
फीचर्स का अंतर
दोनों में ही LED लाइट सेटअप, DRL, फॉग लैंप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ORVM और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Nexon में Brezza की तुलना में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ज्यादा स्पीकर और रियर विंडो सनशेड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी में कौन बेस्ट?
Brezza और Nexon दोनों को 5-स्टार BNCAP क्रैश-सेफ्टी रेटिंग मिली है और दोनों सेफ्टी किट के साथ-साथ 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स के मामले में एक जैसी हैं। लेकिन, Brezza में रियर-क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड-स्पॉट और सेफ-एग्जिट वॉर्निंग जैसे एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिलते हैं।
कीमतों का अंतर
Maruti Brezza के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 13.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसके मुकाबले, TATA Nexon के टर्बो पेट्रोल मैनुअल की कीमत 12.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम), टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 12.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
वहीं, TATA Nexon के CNG मैनुअल की कीमत 13.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम), टर्बो-डीजल मैनुअल 13.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और टर्बो-डीजल AMT वेरिएंट की कीमत 14.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Maruti Brezza ZXi+ vs Tata Nexon Fearless+ PS: तुलनात्मक विवरण
| श्रेणी / फीचर | Maruti Brezza ZXi+ | Tata Nexon Fearless+ PS |
| इंजन विकल्प | • 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर (नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल) • 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर (टर्बो-पेट्रोल) | • 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल • 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल • CNG |
| पावर & टॉर्क | 103 से 110 hp पावर, 139 से 170 Nm टॉर्क | 100 से 120 hp पावर, 170 से 260 Nm टॉर्क |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक | मैनुअल, AMT और DCT गियरबॉक्स |
| उपलब्ध पावरट्रेन (वेरिएंट में) | नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल AT, टर्बो-पेट्रोल MT | टर्बो-पेट्रोल (MT/AT), डीजल (MT/AT), CNG MT |
| कॉमन फीचर्स | LED लाइट्स, DRL, फॉग लैंप, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, 16-इंच अलॉय व्हील्स | LED लाइट्स, DRL, फॉग लैंप, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, 16-इंच अलॉय व्हील्स |
| अतिरिक्त फीचर्स | — | डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ज्यादा स्पीकर, रियर विंडो सनशेड |
| सेफ्टी रेटिंग & फीचर्स | 5-स्टार BNCAP रेटिंग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर-क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड-स्पॉट & सेफ-एग्जिट वॉर्निंग | 5-स्टार BNCAP रेटिंग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर |
| एक्स-शोरूम कीमतें | • टर्बो-पेट्रोल MT: ₹11.16 लाख • नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल AT: ₹13.54 लाख | • टर्बो-पेट्रोल MT: ₹12.34 लाख • टर्बो-पेट्रोल AT: ₹12.55 लाख • CNG MT: ₹13.30 लाख • टर्बो-डीजल MT: ₹13.45 लाख • टर्बो-डीजल AMT: ₹14.10 लाख |
यह भी पढ़ें- TATA Nexon से Maruti Fronx तक; कौन है देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, 7 लाख कीमत और 28 का माइलेज