Sep 10, 2026 04:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मारुति ने पिछले दिनों कंपनी ने जिम्नी, बलेनो और ब्रेजा की कीमतों को बढ़ाया था और अब मारुति की सबसे सस्ती 7 सीटर कार - ईको महंगी हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमत में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं डीटेल।

मारुति ईको
केवल
₹6,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एक-एक करके अपनी कारों को महंगा कर रही है। पिछले दिनों कंपनी ने जिम्नी, बलेनो और ब्रेजा की कीमतों को बढ़ाया था और अब मारुति की सबसे सस्ती 7 सीटर कार महंगी हो गई है। हम बात कर रहे हैं - मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) की। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इसकी कीमत में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
सभी मॉडल को मिला प्राइस हाइक
मारुति ईको को Standard (O) और AC (O) दो मेन वेरिएंट में सेल किया जाता है। इसमें 5-सीटर और 6-सीटर दोनों ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने पेट्रोल और CNG से चलने वाले ज्यादातर वेरिएंट की कीमत में 5 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अच्छी खबर यह है कि पेट्रोल और CNG वाले खास Star Edition की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद ईको की कीमत करीब 5.28 लाख से 6.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है। इस वैन में थर्ड रो की सीट का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे ज्यादा लोगों को बैठाने में कोई परेशानी होती।
पिछले महीने हुई ताबड़तोड़ सेल
ईको की भारी मांग का अंदाजा इसकी पिछले महीने की सेल से लगाया जा सकता है। अगस्त 2026 में ईको की 11,961 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई में इसकी 10,785 यूनिट बिकी थीं। यानी एक महीने में बिक्री करीब 11 प्रतिशत बढ़ी। अगस्त में ईको वैन सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान भी ईको के पेट्रोल मॉडल को 35,349 ग्राहक मिले।
1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन
मारुति ईको में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। पेट्रोल मॉडल 80.76PS की ताकत और 104.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मॉडल में यह इंजन 71.65PS की पावक और 95Nm का टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मॉडल में वेरिएंट के हिसाब से करीब 19.7 से 20.2km/l और सीएनजी मॉडल में 26.78 से 27.05km/kg तक का माइलेज मिल जाता है।
6 एयरबैग अब सभी मॉडल में स्टैंडर्ड
सेफ्टी के मामले में भी ईको को अपडेट किया गया है। इसमें 6 एयरबैग के अलावा ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई ईको में नया स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।
बताते चलें कि मारुति ने हाल में अपनी बलेनो के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये है। नई बलेनो में एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी खास बदलाव किए गए हैं।
