Maihar Farmer Murder Case: शहर में घर घुसकर किसान की बेरहमी से हत्या, कातिलों ने पत्नी-बच्चों सहित अन्य को भी नहीं छोड़ा, नजारा देख कांप गई पुलिस | IBC24

Published on 11 अक्टू॰ 2026

Home›Madhya Pradesh›Maihar Farmer Murder Case

Maihar Farmer Murder Case: शहर में घर घुसकर किसान की बेरहमी से हत्या, कातिलों ने पत्नी-बच्चों सहित अन्य को भी नहीं छोड़ा, नजारा देख कांप गई पुलिस

Maihar Farmer Murder Case: शहर में घर घुसकर किसान की बेरहमी से हत्या, कातिलों ने पत्नी-बच्चों सहित अन्य को भी नहीं छोड़ा, नजारा देख कांप गई पुलिस /image: IBC24 File

Maihar Farmer Murder Case: शहर में घर घुसकर किसान की बेरहमी से हत्या, कातिलों ने पत्नी-बच्चों सहित अन्य को भी नहीं छोड़ा, नजारा देख कांप गई पुलिस /image: IBC24 File

Jageshwar SahuReported By: Pushpendra Kushwaha

Published: 11 Oct 2026 | 1:30 pmModified: 11 Oct 2026 | 1:31 pm

HIGHLIGHTS

  1. मैहर के सोनवारी गांव में घर के बाहर सो रहे किसान की हत्या
  2. हमले में पत्नी, दो बच्चों और बुजुर्ग दादी समेत चार लोग घायल
  3. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

मैहर। Maihar Farmer Murder Case: जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनवारी गांव में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर खाट पर सो रहे 40 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही CSP महेंद्र सिंह सहित कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

आधा दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रज्जन सिंह पटेल उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक अपने गांव सोनवारी में खेत में बने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर सो रहे थे। मृतक की पत्नी अंजना पटेल ने बताया कि आधा दर्जन की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने सो रहे रज्जन सिंह पर कुल्हाड़ी एवं अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी-बच्चों और बुजुर्ग दादी पर भी हमला

Maihar Farmer Murder Case चीख-पुकार की आवाज सुनकर अंदर सो रही पत्नी अंजना पटेल, 8 वर्षीय बेटी रागनी सिंह पटेल, 12 वर्षीय बेटा अनिकेत पटेल और दादी लल्ली सिंह पटेल दरवाजा खोलकर बाहर निकलीं। बाहर आते ही हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया हमले में पत्नी अंजना पटेल के सिर में और दादी लल्ली सिंह पटेल के सिर और आँख मे वहीं बेटी रागनी के सिर में चोट और बेटे अनिकेत को मामूली चोट आई है।

कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल मैहर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गांव के कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

  • Chhattisgarh Patwari Suspended News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इन सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, जानें वजह
  • Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल का कितना पैसा मिलेगा
  • Abhijit Deepke Released: जानिए कौन से है वो शर्त? जिस पर CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरव दास को मजिस्ट्रेट ने किया रिहा, क्या प्रदर्शन अब भी जारी रहेगा?

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Jageshwar Sahu

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Maihar Farmer Murder Case