34 साल पहले भजन गाने वाली मशहूर गायिका ने माधुरी दीक्षित का ऐसा बोल्ड सॉन्ग गाया था, जिसे लेकर खूब ...और पढ़ें

भजन गायिका ने 34 साल पहले गाया था बोल्ड गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
माधुरी दीक्षित के गाने को लेकर हुआ था खूब बवाल
34 साल पहले भजन सिंगर ने दी थी आवाज
श्रीदेवी के गाने की धुन की कंपोजर ने की थी नकल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं, बल्कि अपने शानदार एक्सप्रेशन और डांस से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। 90 के दौर में उन्होंने कई ऐसे गानों पर डांस किया है, जिन्हें लेकर कहीं न कहीं काफी बवाल भी मचा था।
एक्सप्रेशन क्वीन का ऐसा ही एक ब्लॉकबस्टर गीत साल 1992 में रिलीज हुआ था, जिसे भजन गाने वाली मशहूर सिंगर ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि, जैसे ही यह हिट गाना लोगों के सामने आया, तो म्यूजिक कंपोजर पर गाने की नकल करने का आरोप लग गया था।
बोल्ड गाने को भजन क्वीन ने दी थी आवाज
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के करियर के सबसे हिट और बोल्ड गाने को जिस भजन सिंगर ने गाया था वह कोई और नहीं, बल्कि अनुराधा पौडवाल हैं। अपने 50 साल के करियर में हिंदी भाषाओं में लगभग 1500 के आसपास गीत गाने वाली दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने 34 साल पहले सुपरहिट गाना धक-धक करने लगा गाया था।
साल 1992 में रिलीज हुई अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और अरुणा ईरानी स्टारर फिल्म बेटा के 'धक-धक' गाने को अनुराधा पौडवाल के साथ उदित नारायण (Udit Narayan Songs) ने मिलकर गाया था। माधुरी दीक्षित के करियर के इस सुपरहिट गाने के लिए अनुराधा पौडवाल को तीन बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

क्यों धक-धक करने लगा को लेकर हुआ था विवाद?
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माए इस गीत के बोल को लेकर तो विवाद मचा ही था, लेकिन साथ ही म्यूजिक कंपोजर्स पर धुन चोरी करने के आरोप भी लगे थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित से पहले श्रीदेवी ने साल 1990 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म जगदेव वीरुडु अथिलोका सुंदरी के गाने पर डांस किया था, जिसके लिरिक्स थे अब्बानी-टियानी। गाने में श्रीदेवी संग चिरंजीवी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म के इस गीत को माधुरी दीक्षित के गाने की तरह सेंसुअश अंदाज में शूट नहीं किया गया था।
Video Credit- T-series Bollywood Classic
जब लोगों ने 34 साल पहले माधुरी दीक्षित की फिल्म बेटा का धक-धक गाना सुना तो उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर आनंद मिलिंद पर संगीत चुराने का आरोप लगा। उस समय पर तो वह चुप रहे, लेकिन सालों बाद उन्होंने ये बात स्वीकार कर ली कि मेकर्स के दबाव के कारण उन्होंने संगीत की नकल की थी। गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे।