मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) का मधुबाला (Madhubala) के साथ भी रिश्ता था जो एक शर्त की वजह से टूट गया था।

मधुबाला से शादी करना चाहते थे कमाल अमरोही।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में रहे। शादीशुदा होते हुए भी उनका कई हसीनाओं के साथ अफेयर रहा। उन्होंने मीना कुमारी से तीसरी शादी की थी। हालांकि, शायद ही आपको मालूम हो कि उनका मधुबाला (Madhubala) के साथ भी अफेयर था।
खुद कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही (Tajdar Amrohi) ने अपने पिता और मधुबाला के अफेयर के बारे में बताया। साथ ही खुलासा किया कि आखिर उन दोनों का रिश्ता क्यों टूटा।
मधुबाला संग रिश्ते में थे कमाल अमरोही
मीना कुमारी से पहले कमाल अमरोही, मधुबाला के साथ रिश्ते में रहे। यह बात फिल्म 'महल' के दौरान की है। कमाल और मधुबाला शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अदाकारा की एक शर्त ने उनके रिश्ते में दरार पैदा कर दी।

मधुबाला की शर्त के चलते टूटा था रिश्ता
विक्की लालवानी के साथ हालिया बातचीत में ताजदार ने उस शर्त के बारे में बताया है जो मधुबाला ने कमाल के सामने रखी थी और जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूटा। ताजदार ने बताया-
मधुबाला चाहती थीं कि मेरे पिता मेरी मां को तलाक दे दें। उन्होंने अजीब शर्त रखी और बाबा (कमाल) ने मना कर दिया। उन्होंने (मधुबाला) ने कहा कि मैं इतने पैसे देती हूं। बड़ी हीरोइन थीं। प्रोड्यूसर भी हो गई थीं। पैसा भी बहुत था।

तलाक के लिए पैसे दे रही थीं मधुबाला
ताजदार ने बताया कि मधुबाला ने कमाल अमरोही को पैसे देकर तलाक लेने की शर्त रखी थी। वह खुद पैसे दे रही थीं जिससे कमाल नाराज हो गए थे। ताजदार ने बताया-
उन्होंने कहा कि मैं आपको इतना पैसा देती हूं। आप इतना पैसा अपनी बीवी को दे दीजिए और इतना पैसा अपने बच्चों को दे दीजिए और उनको लाइफ से हटा दीजिए। उस पर बाबा ने कहा कि अब आज से हम आपस में नहीं मिलेंगे क्योंकि मैं कहानियां और डायलॉग बेचता हूं। हम बीवी-बच्चे नहीं बेचते।
मधुबाला से ब्रेकअप के बाद कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से शादी की, वो भी शादीशुदा होकर। मीना ने उनके सामने तलाक की शर्त नहीं रखी थी। हालांकि, 60s में वे भी अलग हो गए थे, लेकिन ऑफिशियली नहीं।
यह भी पढ़ें- मेकअप रूम में कोई मर्द नहीं, 6:30 के बाद निकलना मना, इस एक्ट्रेस की जिंदगी को शौहर ने बना दिया था जहन्नुम?