Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' पर फंसा पेंच! दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी क्लीयरेंस का इंतजार

Published on 24 अक्टू॰ 2026

Maatrubhumi: सलमान खान इन दिनों वामसी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें नयनतारा उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को फिलहाल ‘मॉन्स्टर’ कहा जा रहा है, जो अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, इसी बीच सलमान खान की ‘मातृभूमि’ फिर से सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्ममेकर्स ने सेंसर बोर्ड (CBFC) से क्लीयरेंस का प्रोसेस शुरू कर दिया है. लेकिन नए अपडेट के मुताबिक, फिल्म का रास्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है.

दरअसल शुरुआत में सलमान की इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. जो साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष के बैकग्राउंड पर बेस्ड थी. पहले ऐसी खबरें थीं कि मेकर्स सीधे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास क्लीयरेंस के लिए जा रहे हैं. इसी बीच मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, फिल्म को अभी तक रक्षा मंत्रालय से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ नहीं मिला है.

कैसे और कहां फंसा ‘मातृभूमि’ का पेंच?

इसी रिपोर्ट से जानकारी मिली कि जब तक इस वॉर ड्रामा को रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल जाती. तब तक फिल्म के मेकर्स सर्टिफिकेट के लिए CBFC के पास नहीं जा सकते. इतना ही नहीं, 2026 के मिड में रक्षा मंत्रालय के लिए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी. जो नियम इंडियन आर्म फोर्सेस पर बेस्ड फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज की स्टोरी पर लागू होता है.

साथ ही यह जानकारी भी मिली कि ”पहली स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने फिल्म के लिए कुछ सुझाव दिए थे. जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं. फिल्म मेकर्स ने उनके सुझावों के मुताबिक, फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट किया.” अब बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में ‘मातृभूमि’ में कई बदलाव किए गए हैं. इसके टाइटल से लेकर पड़ोसी देश को दिखाने के तरीके और कहानी के लहजे में बदलाव किए गए हैं.

किस चीज के इंतजार में हैं मेकर्स?

दरअसल इस महीने यानी अक्टूबर की शुरुआत में सलमान खान, अपूर्व लाखिया और उनकी टीम ने फिल्म का एक कट मंत्रालय को भेजा था. कहा जा रहा है कि अबतक फिल्म को क्लीयरेंस नहीं मिला है. फिलहाल एक्टर सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. मेकर्स को उम्मीद थी कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा, ताकि वो CBFC सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकें. पर जब तक उन्हें रक्षा मंत्रालय से NOC नहीं मिल जाती, तब तक वो अगले साल के लिए भी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं कर सकते. अब इस साल फिल्म आएगी भी या नहीं, कुछ पता नहीं लग पाया है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button