Lucknow Wife Boyfriend Shadi:लखनऊ के मलिहाबाद से पति-पत्नी और प्रेम संबंध से जुड़ा एक अलग मामला सामने आया है। यहां एक PRD (प्रांतीय रक्षक दल) जवान ने अपनी पत्नी की शादी (Lucknow Wife Boyfriend Shadi) उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। बताया जा रहा है कि महिला 4 दिन पहले घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला हरदोई में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिली।
बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है महिला
महिला के मिलने के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। इसके बाद महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी थाने आ गए। परिवार वालों ने महिला को वापस घर चलने के लिए समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहना चाहती है। महिला और उसका बॉयफ्रेंड माल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था।
एक साल पहले हुई थी शादी
करीब एक साल पहले महिला की शादी मलिहाबाद के रहने वाले PRD जवान से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चला, लेकिन महिला अपने पुराने बॉयफ्रेंड के संपर्क में रही। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।
ये खबर भी पढ़ें: 11 सितंबर को बैंक की देशव्यापी हड़ताल, तीन दिन ठप हो सकता है बैंक का काम, इस दिन से होगी अनिश्चित कालीन हड़ताल
4 दिन पहले घर से भागी
4 दिन पहले महिला घर से चली गई और अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंच गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे बरामद करने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। इस दौरान महिला अपने फैसले पर कायम रही और बॉयफ्रेंड के साथ रहने की इच्छा जताई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/10/lucknow-prd-jawan-wife-second-marriage-2026-09-10-16-50-04.jpg)
पति ने बॉयफ्रेंड के साथ कराई पत्नी की शादी
पत्नी की इच्छा जानने के बाद PRD जवान ने उसका विरोध नहीं किया। उसने पत्नी की मर्जी का सम्मान करते हुए आपसी सहमति से अलग होने पर हामी भर दी। इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई। बाद में दोनों की सहमति से स्थानीय मंदिर में महिला और उसके बॉयफ्रेंड की शादी (Lucknow Wife Boyfriend Shadi) करा दी गई। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए और शादी के बाद महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साथ भेज दिया गया। पति के इस फैसले की चर्चा हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें: लखनऊ में राज्य हज समिति भूमि घोटाले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ सपा नेता आजम खान पर एफआईआर, 2 करोड़ से ज्यादा का हुआ था राजस्व घाटा
लेखक
![]()