Lucknow Murder: कौन था मानस बाजपेई? जिसने बहन और पत्नी दिव्या मिश्रा को मार डाला, स्टेटस में बता गया वजह

Published on 20 अग॰ 2026

Divya Mishra Murder Case: यूपी के लखनऊ से आए डबल मर्डर और एक सुसाइड ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। जिसका मंजर सुनकर हर किसी का कलेजा कंप गया। कैसे मानस बाजपेई नाम के शख्स ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन की हत्या के बाद सुसाइड कर ली।

लखनऊ के डबल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मानस वाजपेई नाम के शख्स के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने पहले बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी। फिर घर पहुंचा और बहन को भी गोली मारकर मार डाला। इसके बाद घर खुद की कनपटी पर गन रखकर सुसाइड कर लिया। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद यह लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या था कि मानस ने अपने हाथों से अपने ही पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

पति-पत्नी दोनों बैंक में करते थे नौकरी

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार दोपहर की है। जहां मानस बाजपेई कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। पहले तो उसने कुछ देर तक बातचीत की फिर फिर गोली मार दी और भाग गया। इसके बाद वो सीधे अपने दो किलोमीटर दूर घर पहुंचा और मैन गेट बंद कर लिया। फिर बहन के कमरे में जाकर उसको गोली मार दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद को शूट कर लिया। बता दें कि गोली की आवाज सुनकार पड़ोसी पहुंचे तो अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ हालत में लाश देखकर रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। बाद में जांच के दौरान पता चला कि वह इससे पहले पत्नी की हत्या कर चुका है।

कौन था लखनऊ में डबल मर्डर करने वाला मानस

बता दें कि पत्नी और बहन की हत्या करने वाला मानस बाजपेई लखनऊ का रहने वाला था। जो कि हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है। 12 साल पहले उसकी शादी दिव्या मिश्रा से हुई थी। दोनों को कोई संतान नहीं थी। बताया जाता है कि इसको लेकर उनमें आए दिन विवाद भी होता था। लेकिन पिछले एक साल से दोनों अलग अलग रह रहे थे। क्योंकि दिव्या ने मानस बाजपेई (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। यह केस अदालत में लंबित था।

पत्नी की हत्या के बाद लगाया मर्डर का स्टेटस

मानस पत्नी दिव्या का मर्डर करन के बाद घर पहुंचा और सबसे पहले उसने whatsapp पर स्टेटस लगाते हुए लिखा- आज मैंने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था... अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना होगा... उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब पता है। इससे यह पता चलता है कि पति पत्नी के बारे में जरूर ऐसी कोई बात हुई थी जिससे मानस दुखी था। साथ ही यह अभी अंदेशा है कि दिव्या का कहीं और रिलेशन चल रहा हो, इसी बात को लेकर वह परेशान हो और आखिर में यह कदम उठा लिया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।