त्योहारों में यात्रियों को राहत: LTT-सांतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के 4-4 फेरे, बिलासपुर समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Published on 2 अक्टू॰ 2026

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
6 अक्टूबर से हर मंगलवार और गुरुवार को मिलेगी सुविधा,22 कोच होंगे। - Dainik Bhaskar

6 अक्टूबर से हर मंगलवार और गुरुवार को मिलेगी सुविधा,22 कोच होंगे।

बिलासपुर। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के 4-4 फेरे चलाने का निर्णय लिया है।

इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।

वापसी में 8 से 29 अक्टूबर तक हर गुरुवार सांतरागाछी से रवाना होगी

वापसी में 8 से 29 अक्टूबर तक हर गुरुवार सांतरागाछी से रवाना होगी

6 अक्टूबर से हर मंगलवार LTT से चलेगी

रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 01107 LTT-सांतरागाछी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन एलटीटी से 6 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

यह ट्रेन एलटीटी से 20.20 बजे रवाना होगी। अगले दिन मार्ग में गोंदिया 12.04 बजे पहुंचेगी और 12.06 बजे रवाना होगी। इसके बाद दुर्ग 14.15/14.20 बजे, रायपुर 14.55/15.00 बजे, बिलासपुर 16.45/16.55 बजे और रायगढ़ 18.33/18.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन तीसरे दिन सुबह 5 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

8 अक्टूबर से हर गुरुवार वापसी

इसी तरह गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-LTT पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सांतरागाछी से 8 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

यह ट्रेन सांतरागाछी से 11 बजे रवाना होगी। मार्ग में रायगढ़ 20.08/20.10 बजे, बिलासपुर 22.25/22.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन रायपुर 00.05/00.10 बजे, दुर्ग 01.10/01.15 बजे और गोंदिया 03.08/03.10 बजे होते हुए रात 21.30 बजे LTT स्टेशन पहुंचेगी।

पेंट्रीकार समेत 22 LHB कोच

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 LHB कोच होंगे। इनमें 2 पावरकार, 15 AC-III, 3 AC-II, 1 AC-I और 1 पेंट्रीकार शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से जरूर प्राप्त कर लें।

.

खबरें और भी हैं...

  • बैज बोले-बस्तर में बाढ़ से घरों में 10 फीट पानी: राहत शिविर बंद, व्यवस्था पर सरकार को घेरा; बीजेपी ने कहा-प्रशासन ने पूरी मदद की

    राहत शिविर बंद, व्यवस्था पर सरकार को घेरा; बीजेपी ने कहा-प्रशासन ने पूरी मदद की|जगदलपुर,Jagdalpur - Dainik Bhaskar1:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोरबा के घुड़देवा खदान डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 40 से ज्यादा मामले दर्ज, पहले 10 आरोपी जेल जा चुके हैं; हथियार-मोबाइल जब्त

    40 से ज्यादा मामले दर्ज, पहले 10 आरोपी जेल जा चुके हैं; हथियार-मोबाइल जब्त|कोरबा,Korba - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा: गुरमा की घटना, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    गुरमा की घटना, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी|कोरबा,Korba - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार: राजनांदगांव में, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद, सभी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

    0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर