पंजाब: LPU में तोड़फोड़ पर पुलिस का एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; कई और चेहरों की तलाश

Published on 1 अक्टू॰ 2026

पंजाब: LPU में तोड़फोड़ पर पुलिस का एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; कई और चेहरों की तलाश

LPU हिंसा मामले में गिरफ्तार.

पंजाब के जिला कपूरथला के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) हिंसा मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़-फोड़ करने में शामिल थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए कुल 2 एसआईटी बनाई गई है. वहीं, जांच के लिए पुलिस ने 163 नंबर एफआईआर, 105 नंबर एफआईआर और 106 नंबर एफआईआर की जांच के लिए एक अलग से एसआईटी बनाई गई है, जिसमें एक एसआईटी यूनिवर्सिटी व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे व डिजीटल एविडेंस क्लेकट करने में जुटी हुई है.

पुलिस द्वारा आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश करके 3 दिन के लिए रिमांड की मांग रखी गई है, जिसमें एक एसआईटी यूनिवर्सिटी व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे व डिजीटल एविडेंस कलैक्ट करने में जुटी हुई है.

गगन की गिरफ्तारी से परिवार चिंतित

मामले की जानकारी देते हुए गगन के मामा ने कहा कि पुलिस उसे किस मामले में लेकर आई है, इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा है. गगन कल से लापता है.ऐसे में आज गगन ने कोर्ट में पेशी से पहले फोन करके सूचना दी, जिसके बाद वह कोर्ट में पहुंचे और पुलिस से गगन की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. मामा ने कहा कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है.

परिवार के अनुसार गगन डोमिनोज में डिलीवरी का काम करता है और डेढ महीने पहले ही वह नौकरी पर लगा था. ऐसे में गगन की गिरफ्तारी को लेकर परिवार काफी चितिंत है.

दूसरी ओर थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया और मीडिया के कैमरे से दूरी बनाकर निकल गए.

जानें क्या है पूरा मामला

26 सितंबर, 2026 की रात को सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि एलपीयू हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ एक बाहरी प्लंबर ने बलात्कार किया और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस जानकारी से हजारों छात्र आक्रोशित हो गए।

छात्रों ने विश्वविद्यालय के आंतरिक भाग और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और परिसर में स्थित यूनि मॉल में दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की. प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को 18 घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध रखा, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

ये भी पढ़ें- कौन पीड़िता-कौन आरोपी? लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अफवाह ने फैलाई हिंसा या कुछ और?

मोहित मलहोत्रा

मोहित मलहोत्रा

भारतीय विद्या भवन दिल्ली से पत्रकारिता, 17 वर्षों का अनुभव, LIVE INDIA, NEWS 24 & NEWS 18 INDIA का पूर्व अनुभव, फिलहाल TV9 Bharatvarsh में चंडीगढ़ ब्यूरो - पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए डिप्टी एडिटर

Read More

google button