LPG Alert: 31 अगस्त से पहले निपटा लें यह काम, वरना ₹942 का गैस सिलेंडर पड़ेगा ₹2738 में!

Published on 28 अग॰ 2026

LPG Deadline 31 August 2026: इंडेन, एचपी और भारत गैस का इस्तेमाल करने वाले 31 अगस्त से पहले-पहले तक ई-केवाईसी निपटा लें, वरना सिलेंडर तीन गुना महंगा पड़ सकता है।

Gas Cylinder e-KYC Deadline: अगर आपके घर में इंडेन (Indane), एचपी (HP) या भारत गैस (Bharat Gas) का रसोई गैस सिलेंडर आता है, तो यह अलर्ट आपके लिए है। तेल कंपनियों ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 तय की हैं। कंपनियों ने साफ कह दिया है कि इस बार डेडलाइन आगे नहीं बढ़ेगी। अगर आप 31 अगस्त तक यह जरूरी काम नहीं करते हैं, तो आपकी रसोई का मंथली बजट तीन गुना तक बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं डेडलाइन चूकने पर क्या-क्या नुकसान हो सकता है...

गैस कनेक्शन की e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

₹942 का सिलेंडर ₹2,738 में पड़ सकता है

अगर आपने समय रहते बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया, तो आपको 2 बड़े झटके लग सकते हैं। इनमें पहला है महंगा गैस सिलेंडर। बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शन 'फ्री-ट्रेड' कैटेगरी में डाल दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के लिए भी आपको 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के बराबर भाव (जैसे दिल्ली में ₹2,738) चुकाना पड़ सकता है।

कनेक्शन सस्पेंड हो सकता है

ई-केवाईसी न कराने पर आपका एलपीजी कंज्यूमर नंबर इनएक्टिव हो सकता है, जिससे आप नया रिफिल सिलेंडर बुक ही नहीं कर पाएंगे और आपको आगे परेशानी हो सकती है। नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए वेरिफिकेशन आगे भी जारी रहेगा, यह सख्ती पुराने मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए है।

गैस कनेक्शन की e-KYC कैसे करें?

स्टेप 1

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से सरकारी AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें।
  • Indane Gas के लिए IndianOil One
  • Bharat Gas के लिए Hello BPCL
  • HP Gas के लिए HP Pay

स्टेप 2

ऐप खोलें और अपने गैस कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्टर करके लॉगिन करें।

स्टेप 3

  • Indane ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और 16 अंकों की LPG ID लिंक करके e-KYC पर टैप करें।
  • Bharat Gas ऐप में होमपेज पर ही e-KYC का विकल्प दिखेगा, जहां ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • HP Gas ऐप में 'MY HP' में जाकर e-KYC ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 4

  • नियम और शर्तों को एक्सेप्ट करने के बाद मोबाइल का फ्रंट कैमरा खुलेगा।
  • कैमरे के सामने सीधे देखें और पलकें झपकाएं।
  • जैसे ही स्क्रीन पर ग्रीन सिग्नल आए, सबमिट कर दें।
  • आपकी ई-केवाईसी तुरंत पूरी हो जाएगी।