Love and War की रिलीज डेट का एलान, भंसाली की फिल्म में दिखेंगे रणबीर-आलिया और विक्की; जनवरी 2027 में आएगी मूवी - sanjay leela bhansali movie love war will release in january 2027 starring ranbir kapoor alia bhatt and vicky kaushal

Published on 4 सित॰ 2026

लव एंड वॉर की रिलीज डेट का एलान

लव एंड वॉर की रिलीज डेट का एलान

HighLights

  1. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का एलान

  2. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल फिल्म में मुख्य भूमिका में

  3. 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन सिनेमा में संजय लीला भंसाली उन फिल्ममेकर्स में से जिनकी फिल्में हमेशा लार्जन देन लाइफ होती हैं। भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही है और अब लीजिए आखिरकार रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है।

कब आएगी लव एंड वॉर?

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) आने वाले साल में अपने फैंस को अपनी मंच वेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी। अब दर्शकों के बीच फिल्म को देखने को लेकर बढ़ रही बेसब्री के बीच एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल संजय लीला भंसाली ने फिल्म (Love And War) की शूटिंग पूरी कर ली है।

WhatsApp Image 2026-09-04 at 1.54.45 PM

अब जैसे की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो संजय लीला भंसाली का पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर होने वाला है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीड डेट भी सामने आ रही है। फिल्म (Love and war Release Date) लव एंड वॉर 2027 में पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़े स्कैल पर बनाई गई है फिल्म

आपको बता दें कि लव एंड वॉर एक ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा है जिसमें रणबीर-आलिया और विक्की नजर आएंगे और इन तीनों को एक साथ देखना बेहद खास होने वाला है। ऐसे में, हमेशा शानदार कहानियों को अपने अनोखे ग्रैंड स्टाइल और लाजवाब विजुअल्स के साथ दिखाने के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली से इस बार भी देश से लेकर विदेश तक के दर्शकों की उम्मीदें बंधी हुई है कि इस बार भी वह कुछ जबरदस्त लेकर आ रहे हैं।

हालांकि अब तक दर्शकों ने फिल्म की एक झलक तक नहीं देखी है, ऐसे में सभी द्वारा यह देखने का इंतजार किया जा रहा है कि आखिर में इस बार भंसाली की पोटली से कौन सी करिश्माई कहानी सामने आ रही है।

फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका फायदा फिल्म को जरूर हो सकता है। आपको बता दें कि, कहानी कहने के अपने अलग तरह के नजरिए के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लव एंड वॉर से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


वहीं फिल्म (Love & War Movie) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को पहली बार एक साथ देखने के लिए भी लोग बेताब हैं। फिल्म की कहानी के साथ साथ म्यूजिक भी कमाल ही होगा, अब देखते हैं फिल्म जनवरी 2027 में आकर क्या कमाल दिखाएगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।