Lock Upp 2 में होगी कंटेस्टेंट्स के करीबी की एंट्री, Shivangi Joshi-हर्षद चोपड़ा का सपोर्ट करने आएंगे ये 2 स्टार्स

Published on 26 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 26, 2026, 05:53 PM IST

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉकअप 2 में धमाका होने वाला है। कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने घर में कुछ लोग आने वाले हैं। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के लिए टीवी स्टार्स आएंगे।

Image

lock upp 2 (photo credit- istagram)

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने फिनाले की ओर बढ़ गया है। दो हफ्ते बाद शो का फिनाले होने वाला है और दावा है कि 28 जुलाई को मेकर्स इस शो के फिनाले की शूटिंग पर काम भी शुरू कर देंगे। इस वक्त शो में हर्षद चोपड़ा का इविक्शन हो चुका है, लेकिन जेल में ट्विस्ट आएगा और शो में हर्षद चोपड़ा की वापसी होगी। धीरज धूपर का इविक्शन हो जाएगा। इस ट्विस्ट के बाद लॉकअप में फैमिली मेंबर्स का आना शुरू होगा। अब तक आकांक्षा चमोला और धीरज धूपर को परिवार के लोगों से मिलने का मौका मिला है, लेकिन अब शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), हर्षद चोपड़ा समेत बाकी कंटेस्टेंट्स भी अपने करीबियों से मिलेंगे। Lock Upp 2: शो में बैक-टू-बैक 4 कंटेस्टेंट्स का हुआ इविक्शन, फिनाले से पहले टॉप 7 के नाम आए सामने

लॉकअप में होगी कंटेस्टेंट्स के करीबियों की एंट्री

लॉकअप 2 को फॉलो करने वाले सोशल मीडिया पेज पर शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स के करीबियों की एंट्री होगी। राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और वरूण यादव से मिलने खास लोग शो में आएंगे। दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी का सपोर्ट करने शो में जन्नत जुबैर आएंगी, जो उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। हर्षद चोपड़ा के सपोर्ट में अर्जुन बिजलानी आ सकते हैं, जो टीवी की हिट एक्टर्स में एक हैं। वहीं, राम कपूर के लिए उनकी पत्नी गौतमी कपूर आएंगी। वरूण यादव के लिए शो में इन्फ्लुएंसर आरुष भोला एंट्री ले सकते हैं। ये तमाम लोग आकर लॉकअप में अपने करीबियों को गेम के लिए मोटिवेट कर करते नजर आएंगे। Lock Upp 2: Harshad Chopda के घटिया गेम प्लान पर फूटा फराह खान का गुस्सा, शिवांगी संग दोस्ती पर भड़के जेलर

लॉकअप 2 को मिले टॉप 7

बता दें कि लॉकअप 2 में अब बैक टू बैक इविक्शन होंगे, जिससे कंटेस्टेंट्स पर प्रेशर बढ़ता हुआ दिखाई देगा। हर्षद चोपड़ा के साथ शो में योगेश रावत की वापसी होगी। इसके बाद शो से धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे और वरुण यादव का इविक्शन एक-एक करके होगा। इसके बाद शो में हर्षद, शिवांगी, योगेश, राम कपूर, आकांक्षा चमोला, पामेला और सुफी बचेंगे, जो टॉप 7 होंगे। दावा है कि सूफी की एंट्री सीधा फिनाले वीक में हो गई हैं।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article