Lock Upp Season 2 में Pamala Serena ने Ram Kapoor पर आक्रामक व्यवहार का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ। बाद में Ram Kapoor ने उनसे माफी भी मांगी।
Lock Upp 2: 'वह मेरे बेहद करीब आ गए'... Ram Kapoor की हरकत से घबरा गईं मॉडल, शो में सेफ नहीं महिलाएं?।
- Published: 01 Aug 2026, 05:03 PM IST
- Last Updated: 01 Aug 2026, 05:04 PM IST
रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे शो में इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है। ताजा एपिसोड में कंटेस्टेंट पामेला सारेना (Pamala Serena) और राम कपूर (Ram Kapoor) के बीच तीखी भिड़ंत देखी गई। बहस के दौरान राम उनके बेहद करीब आ गए, जिससे वह घबरा गईं और खुद को असुरक्षित महसूस करने लगीं। इस पूरे घटनाक्रम पर आकांक्षा चामोला ने भी आपत्ति जताई, जिसके बाद राम कपूर ने पामेला से माफी मांगी।
टास्क के बाद शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद एक टास्क के बाद शुरू हुआ, जिसमें वरुण यादव अपने विजिटर आरुष भोला (Aarush Bhola) की मदद से विजेता बने। इसके बाद Pamala Serena ने Varun पर आरोप लगाया कि उन्होंने रणनीति बनाकर महिला कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया और उन्हें बाहर करने की कोशिश की। उन्होंने Varun को 'महिला विरोधी (Misogynist)' तक कह दिया।
इसी दौरान Ram Kapoor ने Varun का सपोर्ट किया और Pamala के आरोपों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शो में महिलाओं का ही दबदबा रहा है और इस मामले को जेंडर से जोड़ना सही नहीं है।
ये भी पढ़े-ः Rashmika Mandanna: डांस करते-करते घायल हुईं रश्मिका मंदाना! 6 हफ्ते तक बेड रेस्ट पर रहेंगी, जानिए क्या हुआ
'मुझे लगा वह मुझ पर हमला कर देंगे'
बहस के दौरान राम उनके (पामेला) के काफी करीब जाकर उनसे बात करने लगे। इस पर पामेला ने आपत्ति जताई और कहा कि वह लगातार पीछे हट रही थीं, लेकिन राम उनके बेहद करीब आ गए। उन्होंने बोला कि, "वह मेरे बहुत करीब आ गए थे। मुझे लगा कि वह मुझ पर हमला कर सकते हैं। मैं डर गई थी। मुझे लगा कि वह मुझे मार भी सकते थे। उस समय मैंने खुद को बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं किया।"
शुरुआत में Akanksha Chamola ने पामेला से कहा कि वह शायद जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दे रही हैं। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने भी राम कपूर के व्यवहार पर सवाल उठाए।
शो में सेफ नहीं महिलाएं?
Akanksha Chamola ने कहा कि किसी महिला के इतना करीब जाकर आक्रामक तरीके से बात करना सही नहीं है। उन्होंने राम कपूर से कहा कि किसी भी महिला को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि वह घर के अंदर असुरक्षित है। पामेला ने भी दोहराया कि उस पूरे घटनाक्रम के दौरान वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं।
राम ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद राम कपूर ने पामेला सरेना से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर अफसोस है और वह नहीं चाहते कि उनके बेटे को यह संदेश मिले कि महिलाओं से इस तरह बात करना सही है। राम ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझे अपने व्यवहार पर बेहद अफसोस है। मेरा बेटा यह शो देख रहा होगा और मैं चाहता हूं कि वह देखे कि उसके पिता अपनी गलती स्वीकार करना जानते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि शो खत्म होने के बाद भी वह पामेला सारेना के साथ दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस घटना का उनके रिश्ते पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।