Lock Upp 2: पामेला सेरेना की रितेश देशमुख ने बजाई बैंड, Ram Kapoor का सपोर्ट करते हुए बोले, 'बिल्कुल गलत था'

Published on 31 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 31, 2026, 08:53 PM IST

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में हंगामा होने वाला है। रितेश देशमुख का गुस्सा पामेला सेरेना पर फटेगा। वह राम कपूर का सपोर्ट करेंगे और पामेला को गलत कहेंगे।

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। शो फिनाले वीक में आने ही वाला है और अब हर कंटेस्टेंट की नजर ट्रॉफी पर है। इसी वजह से शो में खूब सारी लड़ाई हो रही है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे बुरी तरह लड़ती हैं और दोनों की दोस्ती में दरार आ जाती है। इतना ही नहीं, राम कपूर (Ram Kapoor) और पामेला सेरेना के बीच भी भयंकर लड़ाई होती है और अब इस लड़ाई को जजमेंट डे पर रितेश देशमुख उठाने वाले हैं। इस मौके पर रितेश देशमुख पामेला सेरेना की फुल बैंड बजाने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उसने 2 साल इंतजार किया', Aly Goni ने ठुकरा दिया था Jasmin Bhasin का प्यार, एक्टर ने किया खुलासा

पामेला सेरेना पर भड़केंगे रितेश देशमुख

रियलिटी शो लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुख का गुस्सा पामेला सेरेना को झेलना पड़ रहा है। पामेला ने राम कपूर से लड़ाई के दौरान एक्टर पर आरोप लगाया था कि राम उन्हें मारने के लिए आगे बढ़ रहे थे। यही मुद्दा रितेश देशमुख उठाते हैं और राम कपूर का खुलकर सपोर्ट करते हैं। इस मौके पर वह पामेला सेरेना को गलत बताते हैं। वह बोलते हैं, 'आपने बार बार ये कहा कि राम कपूर मुझे मारने वाले थे।' इस पर पामेला कहती हैं, 'वो मेरे बहुत पास थे। उनका चेहरा मेरे बहुत पास था।' रितेश देशमुख ने आगे भड़कते हुए पामेला की बोलती बंद कर दी। एक्टर ने कहा, 'ये जो नेरेटिव आपने जो यहां पर बनाया। खुद को विक्टिम दिखाया। ये बहुत ही गलत था।' रितेश का गुस्सा देखकर पामेला शांत हो जाती हैं और राम कपूर कुछ नहीं बोलते, लेकिन उनके चेहरे पर सुकून दिखता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने शादी की इनसाइड फोटोज से हिलाया इंटरनेट, पति विलियम इश्माएल संग रोमांटिक होकर फ्लॉन्ट की रिंग

जजमेंटल डे पर होगा धमाका

बता दें कि जजमेंट डे पर लॉकअप 2 में हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर आने वाली हैं। दोनों एक्ट्रेस जनता की आवाज बनकर शो में आएंगी और एक-एक कंटेस्टेंट की बैंड बजाएंगी। भूमि यहां पर आकांक्षा चौधरी के गेम प्लान की बात करेगी और उन्हें कड़क अंदाज में समझाएंगी। दूसरी तरफ हुमा कुरैशी शिल्पा शिंदे से बाद करेगीं। हुमा वरुण यादव से भी बात करेंगी और उन्हें भाषा पर लगाम लगाने के लिए कहेंगी। हुमा की बात सुनकर वरुण रोने तक लग जाएंगे। इस वीकेंड पर जमजमेंट डे काफी मजेदार होने वाले हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हैं।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article