Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के बाद अब Dheeraj Dhoopar पर गिरी गाज, शो से अचानक हुए बाहर

Published on 23 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 23, 2026, 08:15 AM IST

Lock UPP 2 Dheeraj Dhoopar Evicted: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि शो से धीरज धूपर की छुट्टी हो गई है।

Image

Lock UPP 2 से बाहर हुए धीरज धूपर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Dheeraj Dhoopar Evicted: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन जहां खबर आई थी कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से सूफी मोतीवाला का पत्ता कट चुका है। वहीं अब एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 'लॉकअप 2' से धीरज धूपर भी बाहर हो चुके हैं। धीरज के एविक्शन से दर्शक भी हैरान हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: दो एपिसोड के बाद ही बाहर हुईं Apoorva Mukhija! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

'लॉकअप 2' से धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) के एविक्शन की जानकारी कई सोशल मीडिया पेज ने साझा की है। बीबी इनसाइडर की पोस्ट के मुताबिक, 'लॉकअप 2' से धीरज धूपर का एविक्शन हो चुका है और ये बात 100 प्रतिशत सच है। हालांकि लोग इस बात से हैरान हैं कि क्रैकडाउन टास्क में सुरक्षित होने के बाद भी धीरज धूपर कैसे बाहर हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर डिजिटल न्यूज हब ने अपने पेज पर साझा किया कि धीरज धूपर को पारिवारिक एमरजेंसी के कारण 'लॉकअप 2' अचानक छोड़कर जाना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे को शिवांगी ने बताया 'कीचड़', लव बर्ड्स कहे जाने पर बिफरे हर्षद, बोले- जलन होती है क्या?

Lock UPP 2 से धीरज धूपर का कटा पत्ता

Lock UPP 2 से धीरज धूपर का कटा पत्ता

डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) के बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, जिससे उन्हें अचानक ही गेम छोड़कर घर जाना पड़ा। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि 'लॉकअप 2' में कई सितारों की एंट्री की खबरें भी सामने आ रही हैं। जहां पहले बताया गया था कि हिना खान और उर्फी जावेद शो में कदम रखने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि विकास गुप्ता भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो में दिखाई देंगे। इससे इतर योगेश रावत भी "लॉकअप 2' में वापसी कर सकते हैं।

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article