वेब सीरीज
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jul 31, 2026, 10:31 AM IST
Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Ram Kapoor: 'लॉकअप 2' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें आकांक्षा चमोला राम कपूर की एक हरकत से नाराज नजर आईं।
![]()
Lock UPP 2: राम कपूर की इस हरकत पर भड़कीं आकांक्षा चमोला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Ram Kapoor: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअ 2' ने दर्शकों के दिलों में जबरदस्त जगह बना ली है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम को लेकर और सतर्क होते जा रहे हैं। बीते दिन 'लॉकअप 2' में क्रैकडाउन टास्क हुआ। लेकिन इस टास्क के बाद पामेला सेरेना ने वरुण यादव और राम कपूर को जमकर आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं, पामेला सेरेना ने वरुण यादव पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं को नीचा दिखाते हैं और उन्हें निशाना बनाते हैं। पामेला सेरेना ने राम कपूर पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं हाल ही में 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें पामेला और राम कपूर की लड़ाी बढ़ती हुई दिखाई दी। वहीं आकांक्षा चमोला भी राम कपूर की एक हरकत से बिफर पड़ीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की दोस्ती में आई दरार, योगेश और आकांक्षा चौधरी बने वजह
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि पामेला सेरेना, राम कपूर से कहती हैं कि ये महिलाओं से पूरी तरह से नफरत करते हैं। इसपर राम कपूर ने जवाब दिया, "महिलाओं को निशाना बनाने की बात पूरी तरह से बकवास है। सारे मर्द सिर्फ औरतों द्वारा ही दबाए जा रहे हैं।" राम कपूर की बात पर पामेला सेरेना ने कहा कि मैं आपको सुन ही नहीं रही। पामेला ने अपने कान बंद कर लिये और गार्डन एरिया में चली गईं। वहीं राम कपूर उनके आगे-पीछे घूम-घूमकर बात चिल्लाने लगे। उन्हें ये करता देख आकांक्षा चमोला ने कहा कि राम सर आप ऐसा मत करो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'आप कितनी बदतमीज हैं'- Shilpa Shinde पर बरसे विकास गुप्ता, सरेआम खोली एक्ट्रेस की पोल

Lock UPP 2: राम कपूर को दिया आकांक्षा चमोला ने करारा जवाब
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आगे दिखाया गया कि पामेला सेरेना ने राम कपूर पर आरोप लगाया कि एक्टर ने उनपर हमला करने की कोशिश की। इससे आकांक्षा चमोला और भड़क गईं। उन्होंने राम कपूर से कहा, "आप किसी भी महिला को यहां इस तरह से अनसेफ महसूस नहीं करा सकते।" हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राम कपूर संग ये झगड़ा गेम को क्या रुख देगा।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article