Lock Upp 2 के 10 बड़े विवाद, Akanksha Chamola ने खोला सबसे बड़ा राज तो Shilpa Shinde ने दिया घटिया बयान

Published on 5 अग॰ 2026

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2 Finale: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट होने ही वाला है। आज रात यानी 5 अगस्त को रात 8 बजे लॉकअप 2 के विनर का ऐलान हो जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। फिनाले में पांच कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई है, लेकिन कांटे की टक्कर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच चल रही है। इन दोनों में से ही कोई एक विनर होगा। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर लॉकअप 2 के मोस्ट पॉपुलर पल भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स के राज हैं, तो कुछ ही लड़ाई है। आइए आपको ऐसे समय के बारे में बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'गौरव की जगह कुत्ता आता' वाले बयान पर Akanksha Chamola ने दी सफाई, भड़कते हुए कहा, 'कुछ भी बोलोगे'

गौरव खन्ना का शो में आना

गौरव खन्ना का शो में आना भी काफी वायरल हुआ था। लॉकअप 2 में आकर गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला का सपोर्ट किया था और तलाक पर बात की थी। वो एपिसोड काफी पॉपुलर रहा था। आकांक्षा और गौरव को अकेले में बात करने का समय भी मेकर्स की तरफ से मिला था।

lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- instagram)

गोविंदा का शो में आना

इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी आई थीं और सुनिता ने हेल्थ की वजह से बाहर जाने का फैसला किया था। तब गोविंदा सुनिता आहूजा को लेने आए थे। इस मौके पर गोविंदा ने सुनीता के उस बयान पर रिएक्शन दिया था, जिसमें सुनीता ने कहा था कि वह गोविंदा के छाती पर गोली मार देगी। इस मौके पर माहौल हंसी मजाक वाला था।

आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा की लड़ाई

शो मे श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी की भयंकर लड़ाई हुई थी। इस मौके पर आकांक्षा ने श्रेया का बेड तक गिला कर दिया था और उनके गाने की प्लेट में पानी डाल दिया था। आकांक्षा को इस चीज की सजा भी मिली थी।

शिवांगी जोशी पर शिल्पा शिंदे के बयानबाजी

शो में शिवांगी जोशी के लिए शिल्पा शिंदे ने कई सारे बयान दिए हैं। एक बार शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी पर बयान दिया था, जिस वजह से शिल्पा शिंदे काफी ट्रोल हुई थीं। फराह खान ने भी शिल्पा शिंदे की क्लास लगाई थी।

shilpa shinde

shilpa shinde (photo credit- instagram)

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के अफेयर की अफवाह

लॉकअप 2 में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने काफी लाइमलाइट बटोरी है। दोनों हर पल साथ नजर आए थे। ऐसे में कहा जाने लगा था कि शिवांगी और हर्षध एक दूसरे को पसंद करते हैं। शिल्पा शिंदे दोनों को लवबर्ड्स कहती थीं।

एक ही टास्क में कंटेस्टेंट्स के भयानक खुलासे

लॉकअप 2 फिनाले से चंद समय पहले एक टास्ट हुआ था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे का सीक्रेट रिवील करना था। तब शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि बचपन उन्हें गलत हरकतों का सामना करना पड़ा था। शो में राम कपूर ने भी खुलासा किया था कि उन्हें गलत तरह से छुआ गया था।

हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की वापसी

शो में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की वापसी भी काफी रॉकिंग हुई थी। योगेश रावत के इविक्शन से बाहर आ गए थे और हर्षद चोपड़ा भी बाहर हो गए थे, लेकिन मेकर्स ने दोनों की एंट्री करवाई थी।

lock upp 2

lock upp 2

श्रेया कालका और शिवांगी जोशी की लड़ाई

शो में शिवांगी जोशी के लिए कहा जा रहा था कि वह बिल्कुल नहीं बोलती हैं। वह शांत रहती हैं, लेकिन एक बार शो में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा भिड़ी थीं। तब श्रेया के सामने शिवांगी शेरनी की तरह दहाड़ी थीं।

lock upp 2

lock upp 2

हर्षद चोपड़ा का त्याग

फिनाले से सिर्फ दो दिन पहले हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए एक त्याग देकर हर किसी को हैरान कर दिया। शिवांगी जोशी के लिए हर्षद ने फाइनलिस्ट की सीट छोड़ दी थी।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article