आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी आज महिला एवं बाल विकास पर विभागीय सम्मेलन में भाग लेंगे

Published on 8 अक्टू॰ 2026
  • 09 Oct 2026 05:50 AM (IST)

    ओडिशा के मयूरभंज जिले में एम्बुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की मौत

    ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एम्बुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान उडाला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई निवासी सुजोश बारीक (35) के रूप में हुई है.वह गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था और उसे इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उडाला उप-मंडलीय अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ.

  • 09 Oct 2026 04:38 AM (IST)

    ब्राजील के जज ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के भाई बोल्सोनारो के लिए गिरफ्तारी का वारंट किया जारी

    ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो के भाई, एडुआर्डो बोल्सोनारो की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया. एडुआर्डो बोल्सोनारो को जून में ट्रंप प्रशासन के लिए लॉबिंग करने के आरोप में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.टेक्सास में रहने वाले और ग्रीन कार्ड होल्डर, पूर्व सांसद बोल्सोनारो पर ब्राजील सरकार के सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लगवाने के लिए लॉबिंग करने का आरोप है. अमेरिका और ब्राजील के बीच 1961 से प्रत्यर्पण समझौता है, लेकिन यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि क्या इसकी शर्तें यहां लागू होंगी.

  • 09 Oct 2026 03:21 AM (IST)

    ईरान से तेल कारोबार को लेकर मुंबई की दो कंपनियों और पांच भारतीय नागरिकों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए

    अमेरिका ने मुंबई स्थित दो कंपनियों और उनसे जुड़े पांच भारतीय नागरिकों पर ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिए. अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में मदद करने के लिए एसएसपीएल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है.एसएसपीएल सॉल्यूशंस से जुड़े दो लोगों – ध्वनि और निसर्ग वोरा तथा समुद्र मरीन सर्विसेज से जुड़े तीन लोगों – केतन कोचिकर, भूपेंद्रसिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है.

  • 09 Oct 2026 01:23 AM (IST)

    भारत ने सभी के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

    जिनेवा में UN में भारत के मिशन ने ट्वीट किया, “UN मानवाधिकार परिषद का महीने भर चलने वाला 63वां सत्र 7 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ. परिषद के सदस्य के तौर पर, भारत ने सभी के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. यहां #HRC63 में भारत के रुख की मुख्य बातें दी गई हैं.

    #WATCH | India at UN, Geneva tweets, “The month-long 63rd session of the UN Human Rights Council concluded on 7 October 2026.

    As a member of the Council, India reaffirmed its commitment to protecting the rights and dignity of all.

    Here are the key highlights of what India stood for at #HRC63.”

    (Video: India at UN, Geneva/X)

    — ANI (@ANI) October 8, 2026

  • 09 Oct 2026 12:02 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की बैठक

    उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में होने वाली कैबिनेट बैठक में 30 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला होने की उम्मीद है. इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अतिरिक्त साड़ी देने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने समेत कई बड़े प्रस्ताव शामिल हैं.

  • 09 Oct 2026 12:00 AM (IST)

    PM मोदी आज महिला एवं बाल विकास पर विभागीय सम्मेलन में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला और बाल विकास पर डिपार्टमेंटल समिट के समापन सेशन में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर वे वहां मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला और बाल विकास पर डिपार्टमेंटल समिट के समापन सेशन में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर वे वहां मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के के चुनाव नतीजे 9 अक्टूबर यानी आज को घोषित किए जाएंगे. बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की नौगांव लोकसभा सीट शामिल हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बलिया और सिकंदरपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अन्य विभिन्न क्षेत्रों बहुजन समाज पार्टी और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं एवं राज्यव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी.देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…

Published On - Oct 09,2026 12:00 AM IST

Follow Us