Lexus की नई NX Facelift हाइब्रिड, 4-सिलिंडर इंजन के साथ एक से बढ़कर एक प्रीमियम फीचर्स - 2026 lexus nx facelift suv revealed design power features and engine specs

Published on 2 सित॰ 2026

Lexus NX Facelift Revealed: लेक्सस ने अपनी शानदार नई NX SUV का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है जिसमें नया डिजाइन, बेहतर फीचर्स और हाइब्रिड इंजन शामिल है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Lexus ने अपनी दूसरी जनरेशन की NX SUV के लिए एक मिड-लाइफ साइकिल अपडेट का खुलासा किया है जिसमें इसके डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर लिस्ट में बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इस जापानी कार निर्माता कंपनी ने अभी भारत में 2026 Lexus NX के लॉन्चिंग टाइमलाइ की घोषणा नहीं की है। सेकंड जनरेशन की SUV के इस अपडेट में अंदर और बाहर दोनों जगह कई डिजाइन बदलाव किए गए हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन

2026 Lexus NX में कई डिजाइन बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में इसमें एक नई फ्रेमलेस स्पिंडल-आकार की ग्रिल और नए LED हेडलैंप मिलते हैं जो एक ऐसे हाउसिंग में इंटीग्रेटेड है जो बंपर के नीचे तक जाती है। हर हेडलैंप में अब दो DRL स्ट्रिप्स मिलती हैं जबकि पिछले मॉडल में एक थी। पिछले हिस्से में, SUV को LEXUS लेटरिंग और एक लाइट बार से जोड़े गए LED टेल-लैंप मिलते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Lexus के मुताबिक, इसका डिजाइन नई ES सेडान और TZ SUV जैसा है। प्री-फेसलिउ्ट मॉडल की तुलना में नई NX का इंटीरियर ज्यादा शांत है। यह 4 ट्रिम्स में उपलब्ध है- Business, Executive, Luxury और F Sport। सभी ट्रिम्स में पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीटें, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक बड़ा 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलती है।

Executive ट्रिम में फ्रंट-सीट मेमोरी और इलेक्ट्रिक लंबर एडजस्टमेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, जेस्चर कंट्रोल्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा सेटअप, वायरलेस फोन चार्जर और मल्टीकलर एंबिएंट लाइटिंग शामिल हैं।

लग्जरी ट्रिम फीचर्स

लग्जरी ट्रिम में 20-इंच के अलॉय व्हील, लेदर अपहोल्स्ट्री, हीटेड रियर सीटें और एक हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। F Sport को स्पोर्टी एक्सटीरियर और इंटीरियर एलिमेंट्स मिलते हैं जिसमें पियानो-ब्लैक एक्सटीरियर डिटेलिंग, 20-इंच के ट्विन-स्पोक अलॉय व्हील और इंटीरियर कलर विकल्प शामिल हैं। सभी NX मॉडल एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आते हैं।

इंजन पावरट्रेन विकल्प

NX 450+h और 350h वर्जन में उपलब्ध है। NX 450+h का 2.5 लीटर पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप अब 307hp का आउटपुट मिलता है जो पिछले मॉडल के 292hp से 15hp ज्यादा है। साथ ही, इसमें लिथियम-आयन बैटरी मिलती है जिसकी कैपेसिटी 18kWh से बढ़ाकर 23kWh कर दी गई है। NX 450+h सिर्फ ऑल-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध है जो और 6.1 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकता है।

क्या है नया अपडेट?

इस साल के अपडेट के साथ 450+h के लिए DC फास्ट-चार्जिंग पेश की गई है और कंपनी 30 मिनट में 10-80% चार्जिंग का दावा करती है। NX 450+h में एक नया 1,500W AC आउटलेट भी मिलता है जिससे SUV का इस्तेमाल मोबाइल पावर सोर्स के रूप में किया जा सकता है। Lexus के मुताबिक, सिर्फ इलेक्ट्रिक रेंज भी 72 किमी से बढ़कर 100 किमी से ज्यादा हो गई है।

NX 350h की बात करें तो इसका 2.5 लीटर पेट्रोल-स्ट्रॉंग हाइब्रिड सेटअप 199hp का आउटपुट देता है। Lexus का दावा है कि 350h FWD 7.7 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है जबकि AWD वर्जन इसे 7.3 सेकंड में करता है। भारत में Lexus वर्तमान में प्री-फेसलिफ्ट NX 350h बेचती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.59 लाख रुपए से 74.50 लाख रुपए है।