Aug 24, 2026 03:11 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Portronics ने बच्चों के लिए Ruffpad सीरीज के Teddy 8.5, Dino 8.5 और PupX 10 मल्टीकलर LCD राइटिंग पैड लॉन्च किए हैं। रीयूजेबल स्क्रीन, वन-टैप इरेज, नो-ब्लू-लाइट LCD और हल्के डिजाइन वाले ये पैड लिखने, ड्रॉइंग और हैंडराइटिंग प्रैक्टिस के लिए बनाए गए हैं।

Portronics बच्चों के लिए खास राइटिंग पैड्स सीरीज लेकर आया है।
बच्चों के लिए लिखने, ड्रॉइंग करने और क्रिएटिव एक्टिविटीज को मजेदार बनाने के लिए भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Portronics ने अपनी नई Ruffpad सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में खास तौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए मल्टीकलर LCD राइटिंग पैड शामिल हैं। कंपनी ने इस रेंज में Ruffpad Teddy 8.5, Ruffpad Dino 8.5 और Ruffpad PupX 10 को पेश किया है। इन राइटिंग पैड्स का इस्तेमाल बच्चे लिखने, ड्रॉइंग, डूडलिंग और हैंडराइटिंग प्रैक्टिस के लिए कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
Ruffpad सीरीज में विविड मल्टीकलर LCD स्क्रीन दी गई हैं। इनमें रीयूजेबल राइटिंग सरफेस मिलता है, जिस पर बच्चे स्टाइलस की मदद से लिख या ड्रॉ कर सकते हैं। स्क्रीन को साफ करने के लिए अलग से रबर या किसी अन्य साधन की जरूरत नहीं है। वन-टैप इरेज फंक्शन के जरिए बच्चे एक टैप में अपनी पूरी ड्रॉइंग या लिखे हुए कंटेंट को हटा सकते हैं। पैड्स में स्क्रीन-लॉक प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे जरूरी नोट या ड्रॉइंग गलती से मिटने से बचाई जा सकती है।
कंपनी के अनुसार, इनमें नो-ब्लू-लाइट LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लंबे समय तक देखने के दौरान आंखों के लिए ज्यादा कंफर्टेबल एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Ruffpad Teddy 8.5
Ruffpad Teddy 8.5 में 8.5 इंच की विविड मल्टीकलर LCD स्क्रीन मिलती है। इसका डिजाइन टेडी बियर से प्रेरित है, जो इसे छोटे बच्चों के लिए आकर्षक बनाता है। इसका इस्तेमाल ड्रॉइंग, राइटिंग, डूडलिंग और हैंडराइटिंग प्रैक्टिस के लिए किया जा सकता है। यह मॉडल CR2025 कॉइन-सेल बैटरी पर चलता है। इसका हल्का डिजाइन इसे घर के अलावा स्कूल या यात्रा के दौरान ले जाने के लिए भी कंफर्टेबल बनाता है।
Ruffpad Dino 8.5
सीरीज का दूसरा मॉडल Ruffpad Dino 8.5 है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसका डिजाइन डायनासोर थीम पर बेस्ड है और इसमें हरे रंग का डायनासोर-शेप्ड बॉडी डिजाइन मिलता है। इसमें भी 8.5 इंच की मल्टीकलर LCD स्क्रीन, रीयूजेबल राइटिंग सरफेस और वन-टैप इरेज फीचर दिया गया है। यह मॉडल CR2016 कॉइन-सेल बैटरी से चलता है। बच्चों के लिए इसका इस्तेमाल लिखने, ड्रॉइंग और शुरुआती लर्निंग एक्टिविटीज में किया जा सकता है।
Ruffpad PupX 10 में बड़ी स्क्रीन
अगर बच्चे को ड्रॉइंग या लिखने के लिए ज्यादा जगह चाहिए तो Ruffpad PupX 10 इस सीरीज का बड़ा विकल्प है। इसमें 10 इंच की मल्टीकलर LCD स्क्रीन दी गई है। इसका डिजाइन पपी से प्रेरित है और इसमें फ्लॉपी-ईयर हैंडल्स दिए गए हैं, जिससे इसे पकड़ना और साथ ले जाना आसान हो सकता है। बड़ी स्क्रीन के चलते बच्चों को ड्रॉइंग, राइटिंग और हैंडराइटिंग प्रैक्टिस के लिए ज्यादा जगह मिलती है। यह मॉडल CR2025 कॉइन-सेल बैटरी पर चलता है और रीयूजेबल स्क्रीन के कारण बच्चे बार-बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ruffpad App से सेव और शेयर कर सकेंगे नोट्स
Portronics की Ruffpad सीरीज सिर्फ लिखने और मिटाने तक सीमित नहीं है। यह Ruffpad App के साथ भी काम करती है। इसके जरिए यूजर्स अपने नोट्स और डूडल्स को सेव और शेयर कर सकते हैं।इस तरह ये LCD राइटिंग पैड बच्चों के लिए क्रिएटिविटी और शुरुआती लिखने की प्रैक्टिस का एक डिजिटल विकल्प बन सकते हैं। खासकर उन परिवारों के लिए यह उपयोगी हो सकता है, जहां बच्चे लगातार ड्रॉइंग या लिखने की प्रैक्टिस करते हैं और हर बार कागज इस्तेमाल करने की जरूरत कम करना चाहते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Portronics Ruffpad सीरीज की कीमतों की बात करें तो Ruffpad Dino 8.5 को 499 रुपये की स्पेशल कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसका MRP 999 रुपये है। Ruffpad Teddy 8.5 की कीमत 599 रुपये रखी गई है, जिसका MRP 999 रुपये है। वहीं, बड़े स्क्रीन वाले Ruffpad PupX 10 की कीमत 749 रुपये है और इसका MRP 1,299 रुपये है। तीनों मॉडल के साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है। इन्हें Portronics की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के अन्य प्रमुख ऑनलाइन तथा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें