पॉप स्टार लेडी गागा की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलांस्की ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। लेडी गागा और उनके नवजात की तस्वीरें सामने आई हैं।
पॉप स्टार लेडी गागा और उनके मंगेतर पहली बार माता-पिता बने
- Published: 12 Sep 2026, 05:10 PM IST
- Last Updated: 12 Sep 2026, 05:10 PM IST
Lady Gaga Baby: पॉप स्टार और हॉलीवुड एक्ट्रेस लेडी गागा की जिंदगी में एक नई और बेहद खास शुरुआत हुई है। Page Six की रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलांस्की ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हाल ही में दोनों को उत्तरी कैलिफोर्निया में एक नवजात बच्चे के साथ देखा गया, जिसके बाद उनके माता-पिता बनने की खबर सामने आई।
गागा और पोलांस्की अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखते हैं। ऐसे में बच्चे के साथ उनकी पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
Lady Gaga and Michael Polansky spotted with newborn baby for first time since surprise announcement https://t.co/qDocpdTj6r pic.twitter.com/NE1Vr5EZwx
— Page Six (@PageSix) September 12, 2026
बच्चे को सीने से लगाए नजर आईं लेडी गागा
वायरल हो रही तस्वीरों में 40 वर्षीय लेडी गागा बच्चे को अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। वह बेहद सहज और कैजुअल अंदाज में सुबह की सैर पर निकली थीं। उनके साथ माइकल पोलांस्की भी मौजूद थे।
गागा ने बच्चे को बेहद संभालकर पकड़ा हुआ था और उसके सिर पर प्यार से हाथ रखा था। वहीं पोलांस्की उनके साथ चलते नजर आए। दोनों ने इस खास पल को बेहद निजी अंदाज में बिताया।
— GAGAIMAGES 📸 (@gagaimages) September 12, 2026
बच्चे का नाम और जेंडर अभी सामने नहीं आया
रिपोर्ट्स के अनुसार, लेडी गागा और माइकल पोलांस्की ने अभी तक अपने नवजात बच्चे से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बच्चे की सही जन्मतिथि, नाम और जेंडर को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गागा के फैंस सोशल मीडिया पर इस खबर पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई प्रशंसकों ने ‘मदर मॉन्स्टर’ को मां बनने पर बधाई दी और उनके जीवन के इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।
लंबे समय से मां बनने की इच्छा जाहिर करती रही हैं गागा
लेडी गागा ने भले ही अपनी प्रेग्नेंसी और बच्चे को लेकर काफी गोपनीयता बरती हो, लेकिन वह पहले कई मौकों पर मां बनने की इच्छा के बारे में बात कर चुकी हैं।
मार्च 2025 में द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह मां बनने को लेकर उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि वह अपने बच्चों को अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी चुनने की आजादी देना चाहती हैं।
म्यूजिकल टूर के बाद लाइमलाइट से दूर थीं
लेडी गागा हाल के महीनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया की सुर्खियों से कुछ दूर नजर आई थीं। उन्होंने अप्रैल में अपना Mayhem Ball टूर पूरा किया था। इसके बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।