Ladli Behna Yojana 39th Installment: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, 1500 की जगह खाते में आए 1750 रुपये

Published on 22 अग॰ 2026

Ladli Behna Yojana 39th Installment: रक्षाबंधन से पहले एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर दी है. वहीं, राखी को देखते हुए सभी महिलाओं को 1500 की जगह 1750 रुपए दिए गए हैं.

Published byNamrata Mohanty

Ladli Behna Yojana 39th Installment: रक्षाबंधन से पहले एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर दी है. वहीं, राखी को देखते हुए सभी महिलाओं को 1500 की जगह 1750 रुपए दिए गए हैं.

author-image

New Update

Ladli Behna Yojana 39th Installment

Ladli Behna Yojana 39th Installment

Ladli Behna Yojana 39th Installment:  मध्य प्रदेश की महिलाओं को सीएम मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी, जब उन्होंने लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की. इस बार रक्षाबंधन को देखते हुए उन्होंने प्रदेश की हर महिला को शगुन के तौर पर 250 रुपए की राशि ज्यादा दी है. लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलते हैं. मगर इस बार उन्हें 1750 रुपए दिए गए हैं. CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक माध्यम से 2148 करोड़ रुपए की राशि जारी की है. इसके अलावा, उन्होंने मैहर जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी तोहफे में दी है.

महिलाओं के अकाउंट में 1750 रुपए

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी होने के तहत प्रदेश की महिलाओं के अकाउंट में 1750 रुपये की राशि ट्रांसफर हुई है. इसमें नियमित 1500 रुपये की किस्त के लिए सरकार ने 1835.46 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, जबकि इस बार रक्षाबंधन के खास त्योहार पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है. इस अतिरिक्त सहायता के लिए सरकार ने 312.83 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इस तरह मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं के खातों में कुल 2148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांस्फर की है. यह पूरी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी, 20 लाख के शेयर और पुराने रिश्तों के ताने...; ट्विशा शर्मा केस की 636 पन्नों की चार्जशीट में क्या-क्या?

कब शुरू हुई थी लाडली बहना योजना?

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना साल 2023 में हुई थी. इस योजना के तहत किश्तों में लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार करोड़ रुपये की राशि अब तक पहुंचाई जा चुकी है. करंट फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ का बजट का प्रावधान रखा है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये भेजे जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इसी योजना की कारण ही बीजेपी को साल 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने खूब वोट दिया और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटी, तब से ही यह योजना निरंतर चल रही है.

माँ शारदा की पवित्र नगरी मैहर से आज 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 39वीं किस्त के रूप में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।

प्रत्येक लाड़ली बहन को इस माह ₹1,500 के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भेजकर, कुल… pic.twitter.com/nmm6vJWymJ

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 19, 2026

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर वार

मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम के दौरान बोले की यहां का प्रेम देखकर यहीं रुकनी की इच्छा हो रही है. मगर उज्जैन भी जाना है. CM ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ा है. ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने मैहर में प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में बांधे गए प्रेम के धागे का भी उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम लाडली बहना योजना के पैसे डालते हैं तो कांग्रेस कहते हैं कि मत डालो, शराब पी जाती है. याद रखना उनका साथ कभी नहीं देना है और उनको सबक सिखाना है. 

लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचा रही है और आगे भी पहुंचाती रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश की करीब सवा करोड़ बहनों को 250 रुपये का अतिरिक्त सावन उपहार दिया गया है. मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि इस राशि से अपने भाई को कुछ खिलाएं और कुमकुम का तिलक लगाएं, तो वह इसे अपना आशीर्वाद समझेंगे.

मां परिवार की हर जिम्मेदारी पूरी करती है- CM मोहन यादव

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि परिवार की परंपरा और मजबूती की धुरी महिलाएं होती हैं. मां परिवार की हर जरूरत को पूरा करने के लिए त्याग करती है और कई बार खुद की जरूरतों से पहले परिवार का ध्यान रखती है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. अब जो महिलाएं अपना रोजगार या व्यवसाय शुरू करेंगी, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से हर महीने 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- ADM साहब के सामने कुत्ते का भेष रखकर पहुंचा शिकायतकर्ता, MP के खंडवा में क्यों हुई अजीबोगरीब घटना, वीडियो वायरल