महेंद्रगढ़ में वकीलों का वर्क सस्पेंड खत्म: कोर्ट में फिर शुरू हुआ काम, LADC नीति का चल रहा था विरोध - Mahendragarh News

Published on 4 अग॰ 2026

महेंद्रगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ में लड्‌डू बांटते हुए वकील। - Dainik Bhaskar

महेंद्रगढ़ में लड्‌डू बांटते हुए वकील।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वकीलों का वर्क सस्पेंड समाप्त हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधीन कार्यरत वकीलों ने लीगल डिफेंस काउंसिल (LADC) की नियुक्ति के विरोध में यह आंदोलन चलाया था। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव ने इसकी जानकारी दी।

सोमवार को प्रदेशभर की विभिन्न बार एसोसिएशनों के प्रधानों और प्रतिनिधिमंडल ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा लीगल डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि 30 सितंबर के बाद सरकार की यह नीति आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। भविष्य में इसे समाप्त करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव।

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव।

सभी कोर्ट में चल रहा वर्क सस्पेंड समाप्त हुआ

संदीप यादव ने बताया कि इस आश्वासन के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधीन आने वाले सभी कोर्ट में चल रहा वर्क सस्पेंड समाप्त कर दिया गया है। वकीलों ने नियमित रूप से न्यायिक कार्य शुरू कर दिया है।

सरकार द्वारा नियुक्त लीगल डिफेंस काउंसिल का पूरा खर्च सरकार वहन करती है और ये अधिवक्ता अभियुक्त पक्ष की ओर से पैरवी करते हैं। वकीलों का मानना था कि इस व्यवस्था से स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे वकीलों के पेशे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन चलाया गया था।

'LADC पॉलिसी को वापस लेना महत्वपूर्ण'

बार के पूर्व सचिव एडवोकेट आलोक खेरवाल ने कहा कि LADC पॉलिसी को वापस लेना कानूनी बिरादरी के लिए एक महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे पंजाब और हरियाणा के वकीलों की एकता और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिले आश्वासन के बाद वर्क सस्पेंड समाप्त होने पर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव एवं अन्य वकीलों ने लड्डू बांटे।

.

खबरें और भी हैं...

  • महेंद्रगढ़ हकेवि को 1.36 करोड़ का रिसर्च फंड मिला: हरियाणा राज्य अनुसंधान निधि के तहत 6 प्रस्ताव स्वीकृत, कुलपति ने शोधार्थियों को बधाई दी

    हरियाणा राज्य अनुसंधान निधि के तहत 6 प्रस्ताव स्वीकृत, कुलपति ने शोधार्थियों को बधाई दी|महेंद्रगढ़,Mahendragarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव: उमस से राहत, सामान्य से 9% कम बरसात; किसानों के खिले चेहरे

    उमस से राहत, सामान्य से 9% कम बरसात; किसानों के खिले चेहरे|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सख्त: मॉडिफाइड साइलेंसर और हथियारों पर रोक; डीजे से लेकर नए नियम जारी

    मॉडिफाइड साइलेंसर और हथियारों पर रोक; डीजे से लेकर नए नियम जारी|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'जीजा गलत काम करवाना चाहता था': नारनौल में युवती बोली- बहन को लड़कियों के अश्लील VIDEO दिखाता, कहता- इनके जैसा बनो, खूब पैसे आएंगे

    1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर