![]()
apara mehta (photo credit- instagram)
Apara Mehta On Terrifying Incident With Fans: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) ने कई कलाकारों को स्टार बनाने का काम किया है। इस शो के पहले सीजन में नजर आए एक्टर्स की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लग जाती थी, लेकिन कई बार ये फैंस की भीड़ का एक्टर्स को नुकसान भी भुगतना पड़ा। हाल ही में सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की सास का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अपरा मेहता (Apara Mehta) ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फैंस की भीड़ के बर्ताव का खुलासा किया है और बताया है कि कैसे उन्हें सिगरेट तक चिपकाई गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'हिम्मत और सहूलियत में फर्क होता है' छात्र आंदोलन पर देर से बोलने वाले सितारों पर Munawar Faruqui का तंज
अपरा मेहता संग फैंस ने की गलत हरकत
हाल ही में अपरा मेहता ने खुलासा किया कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले सीजन के समय स्टार्स का क्रेज देखने के लिए मिला था और उन्होंने खुद सामने से फैंस के जुनून को महसूस किया था। इस दौरान फैंस ने उनके साथ गलत बर्ताव भी किया। अपरा मेहता ने कहा, 'उस वक्त 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपने चरम पर था और मेरा गुजराती नाटक कोलकाता में होता था, कला मंदिर में। उसके पांच शो होते थे। हर सीट भरी होती थी। जैसे ही मैं अंदर आई, मुझे देखते ही 8000 डांडिया उछल पड़े। सबने मुझे घेर लिया, वह भी देखने लायक था। मुझे खींचकर स्टेज पर ले गए। लोग मुझे खींच रहे थे और धक्का दे रहे थे। मैंने उनसे हाथ मिलाना शुरू किया, तो किसी ने मेरी हीरे की अंगूठी खींच ली, किसी ने मुझे सिगरेट से जला दिया।' टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में होगी मायरा के बॉयफ्रेंड की एंट्री, अभिरा-अरमान से लेगा टक्कर?
अपरा मेहता के लोगों ने किया टच
अपरा मेहता ने आगे बताया कि वो सब बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो गया था और फिर उन्हें मंच से नीचे उतर जाने के लिए कहा गया। उन लोगों ने मुझे चारों ओर से एक घेरा बनाकर घेर लिया था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उस समय हर कोई उन्हें अलग अलग जगह टच कर रहा था और उनका कहा था कि ठीक है टच कर लो, क्या ही मिल जाएगा।
अपरा मेहता ने निभाया कौन सा किरदार?
बता दें कि अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी का रोल निभाया था, जो मिहिर की मां और तुलसी की सास थी। उनके इस किरदार को खूब तारीफ मिली। इस शो के सीजन 2 में भी तुलसी और सविता के सीन आ ही जाते हैं।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article