Korea Triple Murder: छत्तीसगढ़ के कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में एक बढ़ा अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें CBI ने जांच शुरू कर दी है। jजांच टीम कोरिया पहुंची और सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। CBI के अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।
/bansal-news/media/post_attachments/6363940e-b21.png)
जली हुई कार का किया निरीक्षण
CBI की टीम ने उस जली हुई कार को भी देखा, जिसमें पीड़ितों को जिंदा जलाया गया था। अधिकारियों ने कार की जांच की और उससे जुड़े सबूत इकट्ठा किए। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद निशानों और दूसरे सबूतों को भी ध्यान से देखा, ताकि जांच में कोई कमी न रहे।
/bansal-news/media/post_attachments/4d226aba-b84.png)
यह भी पढ़ें: MP Promotion Reservation Case: प्रमोशन में आरक्षण केस में बड़ा अपडेट, प्रभारी चीफ जस्टिस विवेक रूसिया सुनवाई से हटे, स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई
हर सबूत जुटा रही है CBI
CBI की टीम इस मामले से जुड़े सभी सबूत इकट्ठा कर रही है। अधिकारी पुराने रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और पुलिस की जांच से जुड़े दस्तावेज भी देख रहे हैं। टीम का मकसद है कि मामले की हर सच्चाई सामने आए और किसी भी अहम जानकारी को नजरअंदाज न किया जाए।
यह भी पढ़ें: MP में कब होगी बारिश: 15 जुलाई तक बढ़ेगा तापमान और सताएगी उमस, 16 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने के आसार
सोनहत थाने में भी की जांच
जांच के दौरान CBI की टीम सोनहत थाने भी पहुंची। यहां अधिकारियों ने केस से जुड़े दस्तावेज देखे और स्थानीय पुलिस से अब तक की जांच की जानकारी ली। इसके बाद CBI ने आगे की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है।
/bansal-news/media/post_attachments/28a102da-27e.png)
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 14 July 2026: धनु का जीवनसाथी से हो सकता है टकराव, मकर का करियर होगा सातवें आसमान पर, कुंभ- मीन दैनिक राशिफल
16 जून को हुई थी वारदात
कोरिया जिले के नौगई गांव में 16 जून को रेत के विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने कार में आग लगा दी थी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/screenshot-2026-07-13-171328-2026-07-13-17-15-45.png)
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने CBI जांच की मांग की थी। राज्य सरकार ने जांच की मंजूरी दी और अब CBI इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इससे लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: Datia में Ashutosh Tiwari की नामांकन रैली में रो पड़े Narottam Mishra, सीएम Mohan Yadav ने संभाला
क्या है पूरा मामला
कोरिया जिले के कटगोड़ी-नौगई गांव में 16 और 17 जून की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे।
आरोप है कि पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने उन्हें बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सभी आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में कोरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच रेत के अवैध कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने कथित तौर पर सुलह के बहाने तीनों को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।