Koffee With Karan 9: क्या आप अब भी वर्जिन हैं....करण जौहर ने पूछा सवाल, सलमान खान बोले- कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Salman Khan On Koffee With Karan 9: करण जौहर अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण का आखिरी सीजन (सीजन 9) लेकर आ रहे हैं. कॉफी विद करण के लास्ट सीजन के पहले मेहमान सलमान खान बने हैं. सलमान इससे पहले भी कई बार करण के इस चैट शो का हिस्सा बने हैं. इस बार भी करण जौहर उनसे कई सवाल पूछने वाले हैं. जो टीजर उन्होंने जारी किया है, उसमें उन मजेदार सवालों और पलों की झलकियां देखने को मिल रही हैं. इस दौरान वो सलमान से वर्जिन होने के बारे में भी सवाल कर रहे हैं.

टीजर की शुरुआत करते हुए करण जौहर कहते हैं, “एक समझदार शख्स ने एक बार कहा था ‘इट्स डन ब्रो’, तो उनसे बेहतर कौन हो सकता है जो मेरे फाइनल सीजन की शुरुआत करे, ये कोई और नहीं खुद सलमान खान हैं.” इस दौरान सलमान मस्ती के मूड में नज़र आते हैं और वो करण की कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं और कहते हैं, “कॉफी विद करण के बाद कॉफी विद सलमान.”

“क्या आप अब भी वर्जिन हैं”

हालांकि अगले सीन में सलमान मेहमानों वाले सोफे पर दिखाई देते हैं और करण जौहर अपनी जगह पर बैठे हुए उनसे सवाल करते हैं, “क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?” इस पर सलमान कहते हैं, “कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल.” दरअसल पिछली बार जब सलमान आए थे तो उन्होंने दावा किया था कि वो वर्जिन हैं. करण ने उसी पर उन्हें छेड़ते हुए ये सवाल किया.

करण जौहर ने दावा किया है कि ये उनका कॉफी विद करण का आखिरी सीजन है. इस पर सलमान चुटकी लेते हुए कहते हैं, “ऐसा तो नहीं है न कि लास्ट सीजन बोल बोलकर आपने हम सबको कॉफी विद करण पर बुला लिया है?” इस पर करण कहते हैं, “वादा करता हूं कि मैं वापस नहीं आने वाला हूं.” इस पर सलमान कहते हैं, “करण तुस्सी न जाओ.”

“फोन में कैमरा बनाने वाला मिल गया तो”

सलमान खान ने हाल ही में कई बार पैपराजी और ट्रोलिंग का मुद्दा उठाया था और एक्ट्रेसेस की बैकसाइड तस्वीर लेने पर गुस्सा जाहिर किया था. इस बारे में करण ने सलमान से सवाल किया तो सलमान ने कहा, “जिसने फोन में ये कैमरा बनाया है, वो जिस दिन मुझे मिल गया न.” करण जौहर के शो में सवालों के जवाब देने पर सेलिब्रिटीज़ को गिफ्ट हैंपर भी दिया जाता है. इस पर करण कहते हैं, “आपको लड़ना होगा हैंपर के लिए.” तो सलमान कहते है, “हैंपर के लिए क्यों लड़ूं करण, पैंपर के लिए लड़ूंगा, पैंपर.”

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button