IPL 2027: रोहित शर्मा KKR में जाएंगे ? अभ‍िषेक नायर ने ली फ‍िरकी, हिटमैन ने एक शब्द में जवाब देकर मचाई हलचल

Published on 18 सित॰ 2026

रोहित शर्मा और उनकी  IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर) टीम को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है, लेकिन इस बार वजह कोई ट्रेड या टीम नहीं, बल्कि उनका एक मजेदार जवाब है.

रोहित के नए टीवी शो फैम‍िली फुल हाउस व‍िद रोहित शर्मा (Family Full House with Rohit Sharma) के टीजर में KKR के हेड कोच और उनके करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने उन्हें छेड़ने का मौका नहीं छोड़ा.

दरअसल, रोहित पीले कपड़ों में नजर आए. नायर ने इसी को पकड़ लिया और इशारा किया कि कहीं यह उनकी अगली IPL टीम का संकेत तो नहीं. पीले रंग को लेकर पहले CSK का जिक्र हुआ और फिर नायर ने KKR का एंगल भी जोड़ दिया.

सम्बंधित ख़बरें

माहौल तब और मजेदार हो गया, जब ऑडियंस ने मुंबई-मुंबई के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद रोहित ने सिर्फ एक शब्द कहा- हमेशा (फोरेवर) यानी मुंबई इंडियंस के साथ उनका रिश्ता अभी भी उतना ही खास है. रोहित ने IPL में MI की कप्तानी करते हुए पांच खिताब जीते हैं.

— sonytv (@SonyTV) September 18, 2026

हार्दिक की नई आईपीएल टीम कौन सी?
रोहित का यह जवाब ऐसे समय आया है, जब मुंबई इंडियंस को लेकर कई सवाल हैं. IPL 2026 में MI नौवें नंबर पर रही और टीम सिर्फ चार मैच जीत सकी. इससे पहले पिछले सीजन में भी टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन उसका अभियान निराशाजनक रहा.

कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर भी काफी चर्चा रही. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हार्दिक MI छोड़कर गुजरात टाइटन्स लौटना चाहते थे. KKR समेत कुछ दूसरी फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी की बातें भी सामने आईं. 2024 में हार्दिक गुजरात से MI लौटे थे. यह डील 15 करोड़ रुपये की राशि और एक अलग ट्रांसफर फीस के साथ हुई थी.

इसी वजह से रोहित के IPL भविष्य को लेकर भी अटकलें लगती रही हैं. हालांकि, उनके 'फोरेवर' वाले जवाब ने कम से कम मुंबई से उनकी भावनात्मक जुड़ाव की तस्वीर साफ कर दी.

क्या रोह‍ित के लिए वेस्टइंडीज सीरीज होगी आखिरी?
अब रोहित के सामने बड़ा सवाल टीम इंडिया को लेकर है. वह टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ ODI खेल रहे हैं. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज शुरू होनी है.

रोहित भारत की ODI टीम में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपनी पिछली ODI पारी में उन्होंने 138 रन बनाए थे. इस पारी के बाद उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बहस फिर तेज हुई.

हालांकि, रोहित ने अभी 2027 वर्ल्ड कप को लेकर कोई पक्का कमिटमेंट नहीं किया है. अपने ODI भविष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा था- अक्टूबर 2027 बहुत दूर है, तब देखेंगे.

ऐसे में वेस्टइंडीज सीरीज रोहित के लिए अहम पड़ाव जरूर है. यह उनकी आखिरी ODI सीरीज होगी या नहीं, अभी तय नहीं है, लेकिन टेस्ट और T20I से विदाई के बाद अब उनके हर ODI मुकाबले को इसी नजर से देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

ऋषभ सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर बनकर रह गए? क्या खत्म हुआ पंत का वनडे करियर?

Live TV