शाह रुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, सामने आ गई King की टीजर रिलीज डेट? - shah rukh khan upcoming movie king teaser likely release on his 61st birthday

Published on 13 अक्टू॰ 2026

सुपरस्टार शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के टीजर रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

शाह रुख खान की किंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

शाह रुख खान की किंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कुछ दिन बाद है शाह रुख खान का बर्थडे

  2. फिल्म किंग के टीजर को लेकर आया अपडेट

  3. 61वां जन्मदिन मनाएंगे सुपरस्टार शाह रुख खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 नवंबर को अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का 61वां जन्मदिन मनाया जाएगा। किंग खान का ये बर्थेडे बेहद खास होने वाला है कि क्योंकि उस दिन फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा, जो शाह रुख की अपकमिंग मूवी किंग (King Movie) से नाता रखता है। 

खबर है कि मेकर्स किंग के टीजर को रिलीज करने के लिए सारी तैयारियां कर चुके हैं और शाह रुख खान के जन्मदिन के खास अवसर पर इसे रिलीज किया जा सकता है। पूरी मामला क्या, आइए जानते हैं- 

शाह रुख खान की किंग का टीजर होगा रिलीज

लंबे समय से शाह रुख खान का नाम फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाह रुख की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स किंग के टीजर रिलीज के लिए डेट फाइनल कर ली गई है, जोकि 2 नवंबर 2026 है, इसी दिन शाह रुख खान का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- एक गाने के दौरान जब Aishwarya Rai के कानों से निकलने लगा था खून, फिर भी नहीं रुके थे ब्यूटी क्वीन के कदम

kingmovie

एक क्लोज सोर्स के हवाले से बताया गया है कि यह किंग टीम की तरफ से शाहरुख खान के सभी फैंस के लिए जन्मदिन का तोहफा है और सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान का एक नया अनुभव पेश करने जा रहे हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि टीजर जबरदस्त है, जिसमें शाहरुख खान का अंदाज पहले कभी न देखे गए रूप में नजर आएगा, वे स्टाइल और धांसू अंदाज में दमदार डायलॉग बोलते दिखेंगे।

मालूम हो कि इससे पहले किंग के अनाउंसमेंट वीडियो में शाह रुख खान का खतरनाक अंदाज देखने को मिला था, जिसमें वह मारकाट करते हुए नजर आए थे। ऐसे में किंग के टीजर रिलीज अपडेट की डिटेल्स समाने आने के बाद फैंस की एक्साटइमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 

कब रिलीज होगी फिल्म किंग

बताया जा रहा है कि शाह रुख खान के जन्मदिन पर किंग का टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म का प्रमोशन कैंपेन शुरू हो जाएगा और इसके बाद ट्रेलर, फर्स्ट लुक पोस्टर्स और गाने भी बैक टू बैक रिलीज किए जाएंगे। आपको बता दें कि मेकर्स की तरफ से किंग मूवी की रिलीज डेट पहले ही लॉक की जा चुकी है, जो 24 दिसंबर 2026 है।