जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी

Published on 11 अग॰ 2026

जूनियर एनटीआर की बुधवार को कंधे की सर्जरी होनी है. उन्हें कंधे में चोट लगी थी. उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है. सर्जरी बुधवार को हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी. जूनियर एनटीआर के फैंस उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं. 

जूनियर एनटीआर की टीम ने जारी किया बयान

जूनियर एनटीआर की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'जूनियर एनटीआर की कंधे की सर्जरी बुधवार को हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी. कंधे की चोट की मेडिकल जांच के बाद सर्जरी तय की गई है. डॉक्टरों की टीम एनटीआर की जल्द और अच्छी रिकवरी के लिए काम कर रही है. सर्जरी के बाद उनकी प्रोग्रेस के बारे में अपडेट दिया जाएगा. आपके लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए धन्यवाद.'

इलाज के तहत जूनियर एनटीआर को ये सर्जरी कराने की सलाह दी गई है. सर्जरी के बाद उनकी मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी. सर्जरी के बाद उनकी सेहत और प्रोग्रेस से जुड़ी जानकारी उनका ऑफिस शेयर करेगा.

ये भी पढ़ें- 'मां इंटि बंगारम' अब हिंदी में ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म

जूनियर एनटीआर की टीम ने इस मुश्किल समय में फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया की चिंता, समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए आभार जताया है. साथ ही जूनियर एनटीआर की सर्जरी और रिकवरी के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की.

— Sandeep Athreya (@SandeepAatreya) August 11, 2026

इन फिल्मों में दिखे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 1991 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. वो फिल्म Brahmarshi Viswamitra में भारत के रोल में दिखें. इसके बाद वो 1997 में रामायणम में राम के रोल में नजर आए. 2001 में उन्होंने लीड हीरो के तौर पर डेब्यू किया. उनकी फिल्म थी स्टूडेंट नंबर 1. फिल्म में वो वेणु रेड्डी के रोल में थे.

ये भी पढ़ें- उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें

जूनियर एनटीआर ने 'सुब्बू', 'नागा', 'सांबा', 'राखी', 'अशोक', 'क्रांति', Andhrawala, 'चिंताकायाला रवि', 'शक्ति', 'टेंपर', 'जय लावा कुसा', 'अरविंद समिथा वीरा राघव' जैसी फिल्मों में दिखे. 2022 में वो फिल्म आरआरआर में नजर आए. इस फिल्म में वो भीम के रोल में थे. फिल्म को एसएस राजामौली ने बनाया था. फिल्म में राम चरण भी लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. फिल्म को बहुत पसंद किया गया. फिर 2024 में वो फिल्म देवारा: पार्ट 1 में दिखे. इस फिल्म में वो डबल रोल देवारा और वारा के रोल में थे. फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आई थीं. 

जूनियर एनटीआर अब इस फिल्म में आएंगे नजर

अब वो 2027 में फिल्म 'ड्रैगन' में दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म में अनिल कपूर, रुक्मणि वसंत, बिजु मेनन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्ट रवि बसरूर हैं.