Kids 4G Smartwatch लॉन्च: बच्चों के लिए खास घड़ी लाया Boat, पैरेंट्स Google मैप से कर सकेंगे लोकेशन ट्रैक - Haribhoomi

Published on 29 जुल॰ 2026

Boat ने बच्चों के लिए Sailor Nav 4G Smartwatch और Sailor Play Wireless Headphones लॉन्च किए हैं। स्मार्टवॉच में Google Maps लोकेशन ट्रैकिंग, SOS बटन, 2MP कैमरा और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Boat Kids 4G Smartwatch

Kids 4G Smartwatch लॉन्च: बच्चों के लिए खास घड़ी लाया Boat, पैरेंट्स Google मैप से कर सकेंगे लोकेशन ट्रैक।

  • Published: 29 Jul 2026, 04:36 PM IST
  • Last Updated: 29 Jul 2026, 04:36 PM IST

 Boat ने बच्चों के लिए दो नए स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Boat Sailor Nav 4G Smartwatch और Boat Sailor Play Wireless Headphones पेश किए हैं। इन दोनों डिवाइस का उद्देश्य बच्चों को स्मार्ट कनेक्टिविटी और मनोरंजन का बेहतर अनुभव देना है। खास बात यह है कि नई स्मार्टवॉच में Google Maps के जरिए रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की लोकेशन आसानी से देख सकेंगे।

Boat Sailor Nav Smartwatch के फीचर्स
Boat Sailor Nav में 1.44 इंच का HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा भी मिलता है, जिससे फोटो क्लिक की जा सकती है और रिमोट फोटो कैप्चर का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टवॉच में Audio Chat, SOS बटन, डेली स्टेप ट्रैकिंग, ऑफलाइन गेम्स, Class Mode, Stranger Call Protection, Video Chat Disable, Shutdown Restriction और Dial Pad Disable जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा अलार्म, कैलकुलेटर और स्टॉपवॉच जैसी उपयोगी सुविधाएं भी शामिल हैं। Boat Sailor Nav की कीमत ₹6,499 रखी गई है। यह Fairy Pink और Sky Blue रंगों में उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़े-: Gemini Spark AI एजेंट भारत में लॉन्च: फोन बंद होने पर भी चलता रहेगा AI, ईमेल और Docs को करेगा मैनेज

Boat Sailor Play Headphones के फीचर्स
स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने बच्चों के लिए Boat Sailor Play Wireless Headphones भी लॉन्च किए हैं। इनमें 40mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। बच्चों की सुनने की क्षमता को सुरक्षित रखने के लिए इनमें 85dB वॉल्यूम लिमिट दी गई है।

हेडफोन में Bluetooth 5.4, इन-बिल्ट माइक्रोफोन, मल्टी-फंक्शन कंट्रोल, USB Type-C चार्जिंग, एडजस्टेबल ईयरकप्स और हल्का डिजाइन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

ये हेडफोन स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य Bluetooth डिवाइस के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Boat Sailor Play की कीमत ₹1,499 है और यह Bubblegum Pink, Shark Blue और Coral Blue रंगों में उपलब्ध हैं।