बहरे परिवार से ताल्लुक रखती थीं Kaylee Hottle, खुद भी सुन नहीं सकती थी एक्ट्रेस, 18 की उम्र में कैसा हुआ निधन?

Published on 22 जुल॰ 2026

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया है. बहरे परिवार से ताल्लुक रखने वाली केली के साथ क्या हुआ, चलिए जानते हैं.

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया है. बहरे परिवार से ताल्लुक रखने वाली केली के साथ क्या हुआ, चलिए जानते हैं.

author-image

New Update

kaylee hottle

kaylee hottle Photograph: (Instagram)

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन हो गया है. बेहद ही कम 18 साल की उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर चले गई है. एक्ट्रेस के पिता ने फेसबुक लाइव में आकर उनके निधन की खबर फैंस संग शेयर किया. क्या आपको पता है कि केली बहरे परिवार से ताल्लुक रखती थीं और खुद भी सुन नहीं पाती थी. चलिए जानते हैं, उनका निधन कैसे हुआ और उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें.

कैसे हुआ केली का निधन?

'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का रोल प्ले कर लोगों के दिलों पर खास जगह बनाने वाली केली का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ. उनके पिता जोशुआ हॉटल ने फेसबुक लाइवस्ट्रीम में अमेरिकन साइन लैंग्वेज के जरिए इस खबर की जानकारी दी. केली के पिता ने बताया कि ये हादसा मैरीलैंड में हुआ, और उस समय वो टेक्सास में थे. जोशुआ ने बताया कि उन्हें अधिकारियों का फोन आया, जिसमें एक्सीडेंट के बारे में बताया गया.

बहरे परिवार से तालुक्क रखती थी केली

केली हॉटल (Kaylee Hottle) का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था, जहां कई पीढ़ियों से सभी सदस्य बहरे थे. उनके पिता की तरफ परिवार की चार पीढ़ियां सुन नहीं सकती थीं. Kaylee भी जन्म से ही सुन नहीं सकती थीं और American Sign Language (ASL) के जरिए बातचीत करती थीं. उन्होंने अपनी इस पहचान को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया और हॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 की हुई अनाउंसमेंट, इस बार सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये स्टार्स, जानें कौन-कौन आएंगे नजर?

'Godzilla' फ्रेंचाइजी से मिली पहचान

साल 2021 में रिलीज हुई Godzilla vs. Kong में Kaylee ने जिया का किरदार निभाया, जो किंग कॉन्ग से खास रिश्ता रखती है और साइन लग्वेज के जरिए उन्होंने बातचीत की. उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब  पसंद किया. इसके बाद वो Godzilla x Kong: The New Empire में भी इसी रोल में नजर आई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें Saturn Award में Best Performance by a Younger Actor कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था.

सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Kaylee के निधन के बाद उनकी को-स्टार Millie Bobby Brown समेत कई हॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है. उनके परिवार ने भी इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए  Kaylee को प्रेरणा देने वाली बेटी बताया। है. वहीं, Texas School for the Deaf ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और छात्रों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन, 12वें दिन भी धमाल 4 ने की अच्छी कमाई