Kaushambi Rishwat Case: कौशांबी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नियुक्ति पत्र के लिए मांगे थे 35 हजार

Published on 8 अक्टू॰ 2026

Kaushambi Anganwadi worker Rishwat Case: उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते (Kaushambi Rishwat Case) पकड़ाई है। विजिलेंस टीम ने कोखराज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात इस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की प्रयागराज टीम ने सिराथू पहुंचकर ट्रैप की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद विभागीय कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।

नियुक्ति पत्र के लिए मांगे थे 35 हजार

विजिलेंस के मुताबिक कौशांबी निवासी रोशनी कुमारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 9 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन किया था। नौकरी मिलने के बाद वह नियुक्ति पत्र लेना चाहती थीं। रोशनी की मां ने नियुक्ति पत्र के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय सिराथू में संपर्क (Kaushambi Rishwat Case) किया था।

सीडीपीओ से मिलने को कहा गया

आरोप है कि रोशनी की मां की मुलाकात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना देवी से हुई। रीना ने उन्हें सीडीपीओ मनोज कुमार से मिलने की बात कही। 3 अक्टूबर 2026 को सीडीपीओ कार्यालय पहुंचने पर फिर रीना देवी से संपर्क करने को कहा गया। इसके बाद मोबाइल पर हुई बातचीत में रीना ने नियुक्ति पत्र देने के लिए 35 हजार रुपए की मांग की।

शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल

रोशनी की मां के मुताबिक उन्होंने सीडीपीओ से भी बात की। इसके बाद बुधवार को रीना देवी ने फोन कर जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। आरोप है कि उसने कहा कि साहब जल्दी व्यवस्था करने को कह रहे हैं, नहीं तो दूसरा विकल्प देखेंगे। इसके बाद रोशनी की मां ने किसी तरह 15 हजार रुपये जुटाए, लेकिन रिश्वत देने के बजाय विजिलेंस कार्यालय में शिकायत कर दी।

ये खबर भी पढ़ें: Digvijaya Singh Wife Amrita Rai: पत्नि अमृता राय ने दिग्विजय सिंह से क्यों कहा, संभल जाइए परिचय में कुछ भी बोल सकती हूं

गोपनीय जांच में आरोप सही मिलने का दावा

विजिलेंस के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद गोपनीय जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने गुरुवार को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए रीना देवी को 15 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार (Kaushambi Rishwat Case) कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: UP Sambhal Anokhi Shav Yatra: कभी देखी है ऐसी शव यात्रा, 200 साल पुरानी परंपरा, हाथी के साथ गाजे-बाजे की धुन, 12 गावों के डेढ़ हजार लोग हुए शामिल, देखें विडियो

रिश्वतखोरों इन नंबरों पर करें शिकायत

विजिलेंस अधिकारियों ने अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत 9454404859 और 9454401866 पर की जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Maharajganj Income Tax Raid: महराजगंज के नगर सहकारी बैंक में आयकर विभाग का छापा, बैंक रिकॉर्ड और बड़े लेन-देन की जांच