
सुतरफेनी को खाने के अलग-अलग तरीकेImage Credit source: Getty Images
साल 2026 का करवा चौथ का त्योहार आने वाली 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस मौके व्रत रखने से पहले सुबह सरगी खाई जाती हैं. महिलाएं इसमें फीकी और मीठी चीजें खाती हैं. इन फूड्स में से एक सुतरफेनी भी है जिसका स्वाद मीठा होता है. दरअसल, कई परिवारों के लिए सरगी को तैयार करना और एक साथ खाना इस त्योहार का एक अहम हिस्सा होता है. सरगी की थाली में अक्सर जानी-पहचानी मिठाइया तो होती ही हैं, लेकिन सूतरफेनी जैसी पारंपरिक मिठाइया इसमें एक नया और अलग स्वाद जोड़ सकती हैं.
शेफ परवाना एस. मिस्त्री (पारसी डेयरी फार्म) ने बताया सुतरफेनी एक बहुत ही नाजुक, धागे जैसी मिठाई है जो अपने बारीक, परतदार बनावट और हल्के मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है. इसकी बनावट बेहद खास होती है और आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं. वैसे इसे किसी और चीज के साथ मिलाकर एक नया स्वाद और एक्सपीरियंस पा सकते हैं.
क्या आप अपनी करवा चौथ की सरगी में कुछ अलग शामिल करना चाहती हैं? चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस ट्रेडिशनल मिठाई को एक नया रूप या ट्विस्ट दे सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको सुतरफेनी को खाने के 3 बेस्ट तरीके बताने जा रहे हैं.
ठंडे दूध के साथ खाएं
सुतरफेनी और ठंडा दूध एक बहुत ही बढ़िया मेल है, जिसमें अलग-अलग तरह की बनावट का अनुभव मिलता है. दूध इसमें एक क्रीमी स्वाद जोड़ता है, जबकि सूतरफेनी के बारीक धागे दूध को सोखकर धीरे-धीरे नरम हो जाते हैं. इन दोनों को एक-साथ परोसें, लेकिन सुतरफेनी को खाने से ठीक पहले दूध में डालें, ताकि इसका थोड़ा कुरकुरापन बना रहे.
इसे रबड़ी का ट्विस्ट दें
शेफ परवाना एस. मिस्त्री कहती हैं कि जिन्हें थोड़ी रिच मिठाई पसंद हैं, वो सुतरफेनी को रबड़ी के साथ मिलाकर खा सकते हैं. इससे दो अलग-अलग तरह के टेक्सचर का बेहतरीन मेल बनता है. सुतरफेनी के बारीक और नाजुक रेशे, रबड़ी के गाढ़े और क्रीमी टेक्सचर के साथ मिलकर एक शानदार फेस्टिव ट्रीट तैयार करते हैं.
मेवों के साथ
आप चाहे तो इस ट्रेडिशनल मिठाई को ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं. इसके लिए सुतरफेनी के ऊपर बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू डालें. चाहें तो थोड़ी इलायची भी मिला सकते हैं. यह तरीका मिठाई को क्रंची स्वाद देता है.
इसे ऐसे ही खाएं
कभी-कभी, किसी पारंपरिक मिठाई का असली मजा लेने का सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि उसके मूल स्वाद और रूप को वैसे ही रहने दिया जाए. सूतरफेनी के बारीक, कुरकुरे धागे और हल्का मीठा स्वाद इसे सरगी की थाली के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, खासकर उनके लिए जो आम मिठाइयों से हटकर कुछ नया आजमाना चाहते हैं. इसके खास टेक्सचर का पूरा मजा लेने के लिए इसे ताजा परोसें.

मनीष रायसवाल
मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल बीट पर बतौर टीम लीड काम कर रहे हैं. मनीष के करियर की शुरुआत साल 2015 से इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफार्म Inkhabar के साथ बतौर सब एडिटर हुई थी. अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए इन्होंने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. 2009 से 2012 के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया में ग्रेजुएशन और 2012-13 के बीच देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (दिल्ली) से डिप्लोमा करने के बाद मनीष पत्रकारिता से जुड़े हैं. मनीष लाइफस्टाइल के अलावा, हेल्थ, सोशल, वुमेन और बाल विकास और ट्रैवलिंग जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े ज्यादातर टॉपिक्स पर इन्हें नई चीजें सीखने का शौक है.
Read More