करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर उनके परिवार का रिएक्शन आया है। वायरल वीडियो के बाद उठे सवालों पर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने बड़ी बात कही।
करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की अटकलों पर सबा पटौदी की प्रतिक्रिया
- Published: 22 Aug 2026, 12:35 PM IST
- Last Updated: 22 Aug 2026, 12:35 PM IST
Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अब उनके परिवार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। करीना की एक हालिया वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उनके तीसरे बच्चे को लेकर कयास लगाने लगे थे। इन अटकलों पर सैफ अली खान की बहन और करीना की ननद सबा पटौदी ने खुलकर अपनी बात रखी है।
करीना की तस्वीर शेयर कर सबा ने कही ये बात
सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर करीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए इन दावों पर रिएक्ट किया। सबा ने अपने पोस्ट में लिखा- "एक गलत एंगल... या फिर वो दिन जब बाल खराब दिख रहे हों! लोग इतनी चरम बात कैसे सोच सकते हैं! वह एयरपोर्ट से एकदम शानदार, क्लासी और स्लिम लुक में निकलीं, और आज जिम से निकलीं! बस इतनी सी बात है!"

सबा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मैं अपनी बहन (सोहा अली खान) को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं... काश यह सच होता! यह बात कहने पर तो वह मेरी जान ही ले लेगी! खुद जियो और दूसरों को भी जीने दो। कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए। कोई अंदाज़ा लगाने की ज़रूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।”
कैसे शुरू हुई करीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा?
दरअसल, हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाती नजर आईं। इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता लेकर चल रहा था, जिससे कैमरों की नजर से उनका कुछ हिस्सा ढका हुआ दिखाई दिया।
— Chota Don (@choga_don) August 22, 2026
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने इसे प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखना शुरू किया और करीना के तीसरे बच्चे को लेकर चर्चा होने लगी।
हालांकि, इन अटकलों की पुष्टि करीना कपूर या सैफ अली खान की ओर से नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही इस चर्चा को फिलहाल सिर्फ कयास ही माना जा सकता है।
दो बेटों के माता-पिता हैं करीना और सैफ
करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह का जन्म 2021 में हुआ।